फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   eight crore asset seased of kabadi iqbal

सोतीगंज के माफिया इकबाल की आठ करोड़ की संपत्ति जब्त

Sun, 13 Feb 2022 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
eight crore asset seased of kabadi iqbal
सोतीगंज के माफिया इकबाल की आठ करोड़ की संपत्ति जब्त
विज्ञापन

मेरठ। सोतीगंज के माफिया हाजी इकबाल की 8 करोड़ रुपये की और संपत्ति शनिवार को पुलिस ने जब्त कर ली। इससे पहले पुलिस दो बार इकबाल की करीब 25 करोड़ की संपत्ति जब्त कर चुकी है। पुलिस का कहना है कि इकबाल और उसके बेटे अबरार, अफजाल चोरी की गाड़ियों के इंजन-चेसिस नंबर बदलने में माहिर हैं। अभी पुलिस इकबाल और अन्य कबाड़ियों की संपत्ति का पता लगाने में लगी है।
सोतीगंज में हाजी गल्ला, हाजी इकबाल, राहुल काला, गद्दू, मन्नू कबाड़ी सहित कई कबाड़ियों पर पुलिस कार्रवाई कर चुकी है। शनिवार को एएसपी कैंट सूरज राय पुलिस फोर्स को लेकर सोतीगंज स्थित रविंद्रपुरी मोहल्ले में पहुंचे। यहां हाजी इकबाल की दो दुकान है। पुलिस ने डीएम के आदेश पर इकबाल की इन दुकानों को जब्त करने की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

इस दौरान एएसपी कैंट सूरज राय माइक से कहा गया कि हाजी इकबाल शातिर कबाड़ी है। वह चोरी-लूट के वाहन काटता और उसके इंजन-चेचिस नंबर बदल देता है। अवैध तरीके से करोड़ों रुपये की संपत्ति इकबाल और उसके बेटों ने अंर्जित की है। इसे डीएम के आदेश पर जब्त करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने लोगों को वहां से हटने की अपील की। पुलिस ने बताया है कि दुकान में चोरी के वाहनों के पार्ट्स मिले हैं, इनकी फोरेंसिक जांच कराई जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच करने में लगी है। एएसपी का कहना है कि इकबाल के आठ करोड की संपत्ति फिलहाल जब्त कर ली है। पुलिस के टारगेट पर इकबाल के अलावा कई कबाड़ी है, जिनकी संपत्ति को पुलिस जब्त करेगी। कबाड़ियों का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सोतीगंज में चप्पे-चप्पे पर रही पुलिस
कार्रवाई के दौरान कुछ लोग हंगामा कर सकते है, इसका इनपुट पुलिस को मिला था। इसके चलते पुलिस ने सोतीगंज में चप्पे-चप्पे पर फोर्स लगा दी। सदर बाजार, लालकुर्ती, रेलवे रोड व पुलिस लाइन से स्पेशल-80 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस फोर्स को देखकर कोई भी फोर्स के सामने कोई नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed