फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut News Live: ईद उल जुहा आज, बारिश के बीच लोगों ने नमाज अदा कर मांगी अमन और चैन की दुआ

Thu, 29 Jun 2023 02:28 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 29 Jun 2023 02:28 PM IST
खास बातें

देशभर में ईद उल जुहा का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। लोगों ने मस्जिदों और निगाहों में पहुंचकर नमाज अदा की और अमन और चैन की दुआ मांगी। पढ़ें ताजा खबरें

विज्ञापन
Eid Ul Adha: people prayer for peace and Harmony, read latest news live from Meerut
ईद उल जुहा पर नमाज अदा करते लोग - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

02:24 PM, 29-Jun-2023

मेरठ के मुंडाली में मस्जिद में भैंस की कुर्बानी का जताया विरोध

मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव रछोती में स्थित मस्जिद में एक पक्ष ने मस्जिद के अंदर भैंस की कुर्बानी की तभी दूसरे पक्ष के लोग भी मस्जिद में पहुंच गए और उन्होंने विरोध किया कि मस्जिद के अंदर क्यों कुर्बानी की गई है। दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इसके बाद मुंडाली थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर एसओ मुंडाली पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। पुलिस टीम ने मस्जिद के अंदर कटी भैंस को वहां से हटवाया और गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
11:46 AM, 29-Jun-2023

कार्यालय में नहीं मिले सात अधिकारी, कारण बताओ नोटिस जारी

सुबह दस बजे कार्यालय में बैठकर जनता की समस्याओं को सुनने में अधिकारी अपनी रुचि नहीं दिखा रहे हैं। बुधवार को सुबह 10.15 बजे मुख्य विकास अधिकारी की ऑनलाइन वीडियो कांफ्रेसिंग में सात जिला स्तरीय अधिकारी अनुपस्थित मिले। बैठक में उपस्थिति दर्ज न कराने वाले अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। साथ ही रोजना सुबह 10 बजे कार्यालय में उपस्थित होकर अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। 

 शासन का निर्देश है कि सभी अधिकारी सुबह 10 बजे अपने कार्यालय पहुंचकर जनता की समस्याएं सुनकर उनका निस्तारण करें। कमिश्नर, जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी भी लगातार जिला स्तरीय अधिकारियों को समय पर कार्यालय पहुंचने की नसीहत दे रहे हैं। लेकिन कुछ अधिकारी शासन और उच्चाधिकारियों के निर्देश मानने को तैयार नहीं हैं। बुधवार को सीडीओ की ऑनलाइन वीसी के दौरान इस बात की पोल खुली तो अनुपस्थित सात अधिकारियों को कारण बताओ नोटिश जारी किया गया है। पिछले सप्ताह भी मुख्य विकास अधिकारी शशांक चौधरी ने जिला स्तारीय अधिकारियों की सुबह 10.15 बजे ऑनलाइन उपस्थिति जांची थी तब भी चार अधिकारी अनुपस्थित थे। निर्देश के बाद भी अधिकारियों ने अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं किया।
 
ये अधिकारी रहे अनुपस्थित
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, जल निगम के अधिशासी अभियन्ता, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला पूर्ति अधिकारी और लोकनिर्माण विभाग के अधिशासी अभियन्ता प्रांतीय खंड।
विज्ञापन
11:44 AM, 29-Jun-2023
बागपत जनपद में बकरीद के दौरान बारिश ने नमाज में खलल डाला, बारिश आने पर अकीकतमंदो ने मस्जिद और अपने घरों में दुआ की। ईदगाह पर पुलिस तैनात रही। लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई दी।

शांतिपूर्वक संपन्न हुई ईद की नमाज 
बिजनौर जनपद में ईदगाह का त्योहार उल्लास के साथ मनाया गया। ईदगाह पर सुबह की नमाज शांतिपूर्वक अदा की गई। दरगाह में शीश झुका देश और समाज की खुशहाली के लिए अल्लाह ताला से की दुआ।
11:44 AM, 29-Jun-2023
बकरीद मुजफ्फरनगर में पारंपरिक तरीके से मनाई जा रही है। शामली रोड स्थित ईदगाह पर सुबह सात बजे नमाज पढ़ी गई।  डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी और एसएसपी संजीव सुमन ने शहर में ईदगाह और प्रमुख मस्जिद का भ्रमण करके शांति व्यवस्था का जायजा लिया। मौलवियों और नमाजियों से मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।

एसएसपी ने कहा कि किसी भी नई परंपरा की शुरुआत ना करें अपने घरों में कुर्बानी करें। प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी हरगिज ना करें। कहीं कुछ गलत दिखाई दे तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दें। इस मौके पर ईदगाह परिसर में अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र सिंह, नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप  उपस्थित रहे।

शामली जिले में ईद-उल-अजहा की नमाज शांतिपूर्ण संपन्न, शांति व सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन की रही कड़ी चौकसी, अकीदतमंदों ने ईदगाह व मस्जिदों में नमाज अदा की।
11:43 AM, 29-Jun-2023
सहारनपुर महानगर समेत जनपद में ईद उल अजहा का पर्व मनाया गया। सुबह ईदगाह और मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। इसके बाद कुर्बानी की रस्म हुई। हल्की बारिश के दौरान लोग ईदगाह में नमाज पढ़ने पहुंचे।पर्व को लेकर जिले भर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है।
07:22 AM, 29-Jun-2023

Meerut News Live: ईद उल जुहा आज, बारिश के बीच लोगों ने नमाज अदा कर मांगी अमन और चैन की दुआ

मेरठ समेत पश्चिमी यूपी के सभी जिलों में ईद उल जुहा का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। लोगों ने सुबह से ही ईद की तैयारियां करना शुरू कर दिया।

बकरी ईद पर कुर्बानी भी दी जाती है इसके लिए लोगों ने पहले ही पशुओं को खरीद लिया था। आज सुबह से मेरठ और आसपास के कई जिलों में तेज बारिश शुरू हो गई, बावजूद इसके मस्जिदों और ईदगाह में पहुंचकर लोगों ने अमन-चैन की दुआ मांगी। वहीं ईद के त्यौहार को लेकर रात भर बाजार गुलजार रहे तो मस्जिदों में भी अलग ही रौनक नजर आई।

ईद-उल-जुहा के ईद-उल-जुहा के त्योहार के पुलिस पुलिस प्रशासन ने लोगों को सख्त हिदायत दी कि कुर्बानी के बाद पशुओं के अवशेष सड़क पर न फेंके जाएं।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed