{"_id":"617f97ad01ecaa168f0f8f13","slug":"effect-of-news-construction-of-biharipur-road-started-from-faizpur-ninana-naithala-in-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"खबर का असर: बागपत में फैजपुर निनाना-नैथला से बिहारीपुर मार्ग का निर्माण शुरु, आधा दर्जन गांवों के लोगों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खबर का असर: बागपत में फैजपुर निनाना-नैथला से बिहारीपुर मार्ग का निर्माण शुरु, आधा दर्जन गांवों के लोगों को राहत
Mon, 01 Nov 2021 01:00 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 01 Nov 2021 01:00 PM IST
सार
फैजपुर निनाना के ग्राम प्रधान रोहित धनकड़ ने बताया कि अमर उजाला में खबर का प्रकाशन होने पर प्रशासन हरकत में आया और सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू की गई। इसकी मंजूरी मिलने पर अब कार्य शुरू कराया गया।
विज्ञापन
अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद बनना शुरू हुआ मार्ग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत फैजपुर निनाना-नैथला से बिहारीपुर तक मार्ग की खस्ताहालत का मुद्दा अमर उजाला में 29 जुलाई के अंक में उठाया था। मार्ग जर्जर होने के कारण क्षेत्र के छह से अधिक गांवों के ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सड़क में बड़े गड्ढे होने के कारण आए दिन लोग चोटिल हो रहे थे। रविवार को मार्ग का निर्माण कार्य शुरू हो गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: संभलकर निकलें : मेरठ में आज से रूट डायवर्जन, सात नवंबर तक रहेगा लागू, बाजारों में प्रतिबंधित रहेंगे वाहन
विज्ञापन
फैजपुर निनाना-नैथला से बिहारीपुर तक लगभग दस किलोमीटर का रास्ता जर्जर हो गया था। इससे मार्ग पर पड़ने वाले फैजपुर निनाना, नैथला, खेड़ा इस्लामपुर, खेड़ा हटाना, बिहारीपुर, बहोला, ढिकाना के ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सड़क में गड्ढे होने के कारण आए दिन दुर्घटना में लोग चोटिल हो रहे थे।
विज्ञापन
इन गांवों से युवक हरियाणा में नौकरी के लिए जाते थे। फैजपुर निनाना के ग्राम प्रधान रोहित धनकड़ ने बताया कि अमर उजाला में खबर का प्रकाशन होने पर प्रशासन हरकत में आया और सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू की गई। इसकी मंजूरी मिलने पर अब कार्य शुरू कराया गया। सड़क का निर्माण होने से क्षेत्र के लोगों को काफी फायदा मिलेगा।