फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   educational institutes will open with tems and condition

शर्तों के साथ खुले रहेंगे स्कूल और कॉलेज

Sat, 10 Apr 2021 12:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
educational institutes will open with tems and condition
शर्तों के साथ खुले रहेंगे स्कूल और कॉलेज
विज्ञापन

मेरठ। स्कूल और कॉलेजों में कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करने के लिए जिलाधिकारी के बालाजी ने शुक्रवार को कड़े निर्देश जारी किए हैं। कक्षा 9 से 12वीं एवं डिग्री कॉलेज खुले रहेंगे, लेकिन गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराया जाएगा। भौतिक कक्षाएं रोटेशन के हिसाब से की जा सकती हैं। सभी कॉलेजों में परीक्षाएं जारी रहेंगी।
स्कूलों को जारी गाइडलाइन में डीएम की तरफ से कहा गया है कि अगर छात्र-छात्राएं स्कूलों के वाहन से आते हैं तो उनको रोजाना सैनिटाइज किया जाएगा। बस में छात्र-छात्राओं को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बिठाया जाएगा। स्कूलों के 45 साल के सभी कर्मचारियों और शिक्षकों का टीकाकरण अवश्य हो जाना चाहिए। छात्र-छात्राएं अपना लंच बॉक्स, किताबें, पेंसिल आदि किसी दूसरे साथी के साथ शेयर नहीं करेंगे।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को एक दिन में 50 फीसदी संख्या में ही बुलाया जाएगा। सभी स्कूल कॉलेज अपना रोटेशन तैयार करें। स्कूल कॉलेजों में प्रवेश के वक्त बिना मास के और बिना थर्मल स्कैनिंग के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अगर कहीं सैनिटाइजर की व्यवस्था नहीं है तो वहां पर साबुन से हाथ धोने की पूरी व्यवस्था की जाए। सुबह के समय की जाने वाली असेंबली नहीं होगी। छुट्टी के समय भी कक्षाओं में एक अंतराल से विद्यार्थियों को निकाला जाएगा। पूर्व में जारी की गई गाइडलाइन के मुताबिक शिक्षण कार्य कराएं। जिन स्कूल कॉलेजों में कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन नहीं मिलेगा वहां पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed