फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   eastern up gangster munna bajrangi murder in Baghpat jail

बागपत जेल में मुन्ना बजरंगी की हत्या, जेलर समेत 4 निलंबित, न्यायिक जांच के आदेश

Mon, 09 Jul 2018 01:42 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 09 Jul 2018 01:42 PM IST
विज्ञापन
eastern up gangster munna bajrangi murder in Baghpat jail
मुन्ना बजरंगी की हत्या - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश की बागपत जिला जेल में अंडरवर्ल्ड डॉन प्रेम प्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना बजरंगी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात के बाद जेल प्रशासन से लेकर लखनऊ तक अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। वहीं फोरेंसिक टीम और डीआईजी जेल संजीव त्रिपाठी मौके पर पहुंच गए है। डीआईजी जेल ने मामले की सही ढंग से जांच कराने के आदेश दिए है। इसके अलावा डीएम ऋषिरेंद्र और एसपी जयप्रकाश भी मौके पर मौजूद है।

विज्ञापन


मुन्ना बजरंगी की हत्या के पीछे वेस्ट यूपी और उत्तराखंड में सक्रिय सुनील राठी गैंग का हाथ बताया जा रहा है। सुनील राठी यूपी के साथ उत्तराखंड में सक्रिय है। सुनील की मां राजबाला छपरौली से बसपा से चुनाव लड़ चुकी है। इस मामले में सीएम के आदेश के बाद जेलर उदय प्रताप सिंह, डिप्टी जेलर शिवाजी यादव, अरजिंदर सिंह (हेड वार्डन) और माधव कुमार (वार्डन) को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन


गैंगस्टर मुन्ना बजरंगी की हत्या के मामले में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने न्यायिक जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि, जेल परिसर के अंदर होने वाली ऐसी घटना एक गंभीर बात है। जिम्मेदार लोगों के खिलाफ गहन जांच और सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 

झांसी जेल से रविवार को बागपत किया गया था शिफ्ट, आज होनी थी पेशी

eastern up gangster munna bajrangi murder in Baghpat jail
Munna Bajrangi
पिछले साल 2017 में बसपा के पू्र्व विधायक लोकेश दीक्षित से मुन्ना बजरंगी और सुल्तीन ने रंगदारी मांगी थी। साथ ही जान से मारने की भी धमकी दी थी। इसी केस में आज उसकी कोर्ट में पेशी थी, रविवार सुबह झांसी जेल से लाकर उसे रात 9 बजे बागपत जेल में शिफ्ट किया था। बताया जा रहा है कि आज सुबह सुनील राठी और मुन्ना बजरंगी में झगड़ा हुआ जिसके बाद मुन्ना बजरंगी को गोली मार दी गई। इस दौरान कई राउंड फायरिंग हुई। पुलिस आलाधिकारी जेल में मौजूद हैं और मामले की जांच कर रहे हैं। बताया गया कि कुछ दिन पहले ही मुन्ना बजरंगी की पत्नी सीमा सिंह ने अपने पति की जान को खतरा बताया था। मुन्ना की पत्नी ने दो दिन पहले लखनऊ में अपने पति की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया था।
 
माफिया मुन्ना बजरंगी को बागपत कोर्ट में पेश करने के लिए पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच रविवार को एंबुलेंस से भेजा गया था। पिछले वर्ष मुन्ना बजरंगी पर पूर्व विधायक और उसके भाई को धमकाने का आरोप है। इस मामले की सुनवाई सोमवार यानि आज होनी थी। इसके चलते रविवार को जेल के बाहर काफी भारी पुलिस बल भी तैनात रहा।

eastern up gangster munna bajrangi murder in Baghpat jail
मौके पर पहुंचे आलाधिकारी

बड़ौत के पूर्व बसपा विधायक लोकेश दीक्षित और उनके भाई नारायण दीक्षित से 22 सितंबर 2017 को फोन पर रंगदारी मांगने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप था। बागपत की कोतवाली में मामला दर्ज हुआ था। पुलिस की छानबीन में लखनऊ के सुल्तान अली और झांसी जेल में बंद मुन्ना बजरंगी का नाम सामने आया था। प्रकरण की सुनवाई कोर्ट में चल रही है। इस समय मुन्ना बजरंगी झांसी जेल में बंद था।

पढ़ें : अंडरवर्ल्ड डॉन मुन्ना बजरंगी से जुड़ी ये 10 बड़ी बातें, फिल्मों की तरह बनना चाहता था बड़ा गैंगस्टर

पिछले सप्ताह बागपत की कोतवाली पुलिस ने इस मामले में झांसी जेल में तलबी भेजी थी, ताकि मुन्ना बजरंगी को कोर्ट में पेश किया जा सके। अदालत के आदेश का पालन कराने के लिए रविवार तड़के कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मुन्ना बजरंगी को बागपत रवाना किया गया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जेल के बाहर कई थानों की पुलिस भी तैनात रही। वहीं, बागपत रवाना होने से पहले मुन्ना बजरंगी का स्वास्थ्य परीक्षण भी हुआ था।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed