{"_id":"5ff224e68ebc3e3eb36778cf","slug":"eastern-court-road-included-in-state-smart-city-scheme-city-news-mrt518763848","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: ईस्टर्न कचहरी रोड राज्य स्मार्ट सिटी योजना में शामिल, किया जाएगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: ईस्टर्न कचहरी रोड राज्य स्मार्ट सिटी योजना में शामिल, किया जाएगा कायाकल्प
Mon, 04 Jan 2021 01:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी परियोजना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के ईस्टर्न कचहरी रोड को ईव्ज चौराहे से लेकर सर्किट हाउस तक राज्य स्मार्ट सिटी योजना में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
नगर निगम के मुख्य अभियंता निर्माण यशवंत कुमार ने बताया कि राज्य स्मार्ट सिटी योजना के तहत 100 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इससे शहर में प्राथमिक स्कूलों को स्मार्ट बनाने के अलावा मल्टीलेवल पार्किंग और मिशन शक्ति के अंतर्गत सुरक्षा बूथ बनाए जाने हैं। इसमें शहर की एक सड़क का भी स्मार्ट बनाने के लिए चयन होना था।
रविवार को इस बारे में नगर आयुक्त के साथ हुई बैठक में ईस्टर्न कचहरी रोड का नाम तय किया गया। योजना में सड़क को अतिक्रमण मुक्त करके इसका कायाकल्प किया जाएगा। ईव्ज चौराहे से लेकर सर्किट हाउस तक सड़क को शानदार तरीके से बनाया जाएगा। नगर आयुक्त मनीष बंसल ने इसके लिए डीपीआर बनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन