{"_id":"5ec831658ebc3e905610847d","slug":"eagerly-waiting-for-allotment-letters-of-housing-development-plot-scheme-meerut-news-mrt482968822","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास विकास की भूखंड योजना के आवंटन पत्रों का बेसब्री से इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास विकास की भूखंड योजना के आवंटन पत्रों का बेसब्री से इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आवास विकास की भूखंड योजना के आवंटन पत्रों का बेसब्री से इंतजार
मेरठ। जागृति विहार विस्तार योजना में पहली बार परिषद ने भूखंड योजना की शुरुआत की थी। लेकिन कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन ने भूखंड योजना पर फिलहाल ग्रहण लगा दिया है। ग्राहकों को भूखंड आवंटन के बाद अब आवंटन पत्र का बेसब्री से इंतजार है।
जागृति विहार विस्तार योजना में परिषद की फ्लैट योजना लगभग फेल साबित हुई। 23 फ्लैटों में एक हजार फ्लैट ही बिक पाए। जबकि 13 सौ फ्लैट आज भी खाली पड़े हैं। जबकि 2008 में इस योजना का शुभारंभ हुआ था। परिषद फिर से 12 साल बाद वापस पुराने प्रारूप के साथ भूखंड आवंटन योजना लेकर आई। जिसमें ग्राहकों ने खूब रुचि दिखाई। 128 वर्ग मीटर के 70 व 144 वर्ग मीटर के 50 भूखंडों के लिए तीन हजार से ज्यादा आवेदन आए। जबकि 300 से ज्यादा आवासों का भी आवंटन किया गया। लॉटरी प्रक्रिया द्वारा भूखंडों व आवासों का आवंटन, उसके बाद भूखंड संख्या का आवंटन किया गया। 17 मार्च को संख्या आवंटन होने के एक सप्ताह बाद से ही लॉकडाउन जारी है। जबकि ग्राहक बेसब्री से आवंटन पत्र का इंतजार कर रहे हैं।
संपत्ति अधिकारी अनिल कुमार गुप्ता ने बताया लॉकडाउन के कारण कार्यालय बंद रहा। जिस कारण आवंटन पत्र नहीं भेजे गए। 17 मई से कार्यालय खुला है। पुलिस कर्मचारियों के चालान काट रही है, ऐसे में कार्य बाधित हो रहा है। जून माह में सभी आवंटन पत्र पहुंच जाएंगे। ओटीएस योजना के तहत ग्राहकों के लिए बकाया जमा करने का मौका है। ओटीएस योजना 5 जून तक चलेगी।