फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   e-rikshaw and wrong side vehicle is reason of traffic jam

अमर उजाला संवाद : ई-रिक्शा और रॉन्ग साइड वाहनों से लगता है जाम

Wed, 18 Dec 2019 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
e-rikshaw and wrong side vehicle is reason of traffic jam
ई-रिक्शा और रॉन्ग साइड वाहन से लगता हैं जाम
विज्ञापन

मेरठ। दिन निकलते ही शहर जाम की चपेट में आ जाता है। एक दो घंटे के लिए नहीं बल्कि सुबह 10 बजे से लेकर रात्रि 10 बजे तक शहर की मुख्य सड़कें जाम से जूझती हैं। चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस तैनात तो रहती है, लेकिन यातायात सुचारू नहीं हो रहा है। शहर के सभी मार्गों पर ई-रिक्शा का कब्जा है। जनता भी यातायात नियमों का पालन करने की बजाय सड़क पर मनमानी से वाहन दौड़ाती है। इतना ही नहीं मुख्य मार्गों पर जगह-जगह बने डिवाइडर कट के कारण भी जाम की स्थिति उत्पन्न होती है।
शहर की बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर मंगलवार को अमर उजाला कार्यालय में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के प्रबुद्ध लोगों ने अपने विचार रखे। ट्रैफिक पुलिस की तरफ से ट्रैफिक इंस्पेक्टर दीनदयाल दीक्षित ने लोगों के विचार सुने और उनमें से काफी समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया। साथ ही कुछ समस्याओं पर भविष्य में सुधार किए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

शहर को जाम से मुक्ति दिलाने को ये उपाय जरूरी
- चौराहों पर ट्रैफिक लाइट चालू की जाए।
- संकरी सड़क के डिवाइडर कट को बंद किया जाए।
- ट्रैफिक पुलिस को जाम के दौरान चालान काटने की बजाय, यातायात को सुचारू करने पर ध्यान देना होगा।
- सड़क पर वाहन रोककर नहीं की जानी चाहिए चालान की कार्रवाई।
- सड़क पर विपरीत दिशा में वाहन दौड़ाने वालों के फोटो चालान होने चाहिए।
- नाबालिग ई-रिक्शा और थ्री-व्हीलर चालकों पर शिकंजा कसा जाना चाहिए।
- शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलना चाहिए।
- सड़कों पर अतिक्रमण करने वालों पर भारी जुर्माना होना चाहिए।
- अवैध ई-रिक्शा आटो के खिलाफ हो चालान की कार्रवाई होनी चाहिए।
जाम लगे तो इन नंबरों पर करें फोन
अगर शहर में कहीं पर भी जाम लगता है तो ट्रैफिक मोबाइल नंबर 9454404000 पर फोन करें। पांच मिनट के भीतर मोबाइल पुलिस मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाएगी।
जनता पालन करे यातायात के नियम
अगर जनता यातायात नियमों का पालन करें तो जाम नहीं लगेगा। जो लोग सड़क पर विपरीत दिशा में वाहन दौड़ाते हैं उनके फोटो चालान होने चाहिए। सड़क पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई हो। - हरि विश्नोई
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर चेकिंग से लगता है जाम
ट्रैफिक पुलिस चौराहों पर खड़े होकर वाहनों की चेकिंग करती है। जिससे जाम लगता है। इसके लिए ऐसे स्थानों का चयन किया जाए जहां चेकिंग के दौरान यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो। - अमित अग्रवाल
प्रतिबंधित हो ई-रिक्शा
सड़क पर ही लोग अपने वाहनों को पार्क कर देते हैं। जिसके कारण शहर में जाम लगता है। प्रमुख बाजारों में सुबह दस बजे से रात्रि 10 बजे तक ई-रिक्शा और अन्य वाहनों को प्रतिबंधित किया जाए। शहर को तीन भागों में बांटा जाए। - आशीष रस्तौगी।
जाम नहीं खुलवाती पुलिस
शहर में जाम सबसे बड़ी समस्या है। इसके लिए ट्रैफिक, सिविल पुलिस, नगर निगम, एमडीए सभी संबंधित विभाग संयुक्त प्लान बनाकर समन्वय बनाएं। बागपत रोड पर फ्लाईओवर उतरते ही सुबह से शाम तक जाम रहता है, लेकिन पुलिस जाम नहीं खुलवाती। - विनोद उपाध्याय
जाम न लगे ऐसी व्यवस्था बनाए
शहर के स्कूलों की छुट्टी के समय पुलिस को गाड़ियों की चेकिंग में व्यस्त रहने की बजाय, जाम न लगे इसपर ध्यान देना चाहिए। बागपत रोड पर कई स्थान ऐसे हैं जहां पर स्कूल की छुट्टी के समय जाम लगता है, लेकिन पुलिस चेकिंग में मशगूल रहती है। - जगवीर सिंह
नाबालिग चालक दौड़ा रहे ऑटो
शहर में 12 हजार से अधिक ई-रिक्शा दौड़ रहे हैं। जिनमें 50 प्रतिशत ऐसे ई-रिक्शा और थ्री-व्हीलर हैं, जिनके चालक या तो नाबालिग हैं या फिर नशे में रहते हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए। - गौरव शर्मा
छुट्टी के समय लगता है जाम
दिल्ली रोड पर जली कोठी, रेलवे रोड चौराहा, घंटाघर मार्ग पर जगह जगह ट्रैफिक पुलिस को स्कूलों की छुट्टी के समय जाम न लगे इस पर काम करना चाहिए। बिजली बंबा बाईपास स्थित जुर्रानपुर फाटक बंद होते ही पुलिस को सभी वाहन व्यवस्थित करने चाहिए। - विनेश जैन
यातायात व्यवस्था में सुधार हो
कबाड़ी बाजार, वैली बाजार, खैरनगर में ई-रिक्शा के कारण हर समय जाम लगा रहता है। सड़क पर गाड़ी खड़ी करके सवारियां बैठायी जाती हैं। ऐसे वाहनों का भारी चालान किया जाना चाहिए। तभी यातायात में सुधार होगा। - संत कुमार
बंद हो गलत डिवाइडर कट
दिल्ली रोड पर जाम का मुख्य कारण गलत जगह बनाए गए डिवाइडर कट हैं। मंडी के निकट वाला डिवाइडर कट बंद किया जाए। डिवाइडर कट वहीं बनाए जाएं जहां सड़क चौड़ी हो। वाहनों को मुड़ने में कोई दिक्कत न हो। - अशोक शर्मा
पेट्रोलिंग करे ट्रैफिक पुलिस
शहर में हर समय ट्रैफिक पुलिस को मोटर साइकिल से पेट्रोलिंग करनी चाहिए। हापुड़ अड्डा और भूमिया पुल पर हर समय जाम रहता है। दोनों ही स्थानों पर पुलिस भी दिखती है, लेकिन पुलिस जाम खुलवाने की बजाय गाड़ियों की चेकिंग में लगी रहती है। - संजय जैन
सड़क पर होती है मनमर्जी
दिन निकलते ही देखने को मिलता है कि सभी सड़कें जाम से जूझती हैं। लोग सड़क पर मनमर्जी से वाहन चलाते हैं, लेकिन पुलिस इनपर ध्यान देने की बजाय चेकिंग करती रहती है। - राजेन्द्र कुमार प्रजापति
अतिक्रमण हटना चाहिए
जनता को भी यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। इसके अलावा नगर निगम को सड़क से अतिक्रमण हटवाना चाहिए। एमडीए को शहर में वाहन पार्किंग की व्यवस्था करनी चाहिए। तभी शहर की यातायात व्यवस्था सुधर पाएगी। - राकेश जैन

नो पार्किंग का चालान करते हैं तो जनता वाहन पार्किंग पूछती है
ट्रैफिक इंस्पेक्टर दीनदयाल दीक्षित ने संवाद कार्यक्रम के दौरान बताया कि महानगर में यातायात से संबंधित संसाधन ही नहीं है। न कहीं पर वाहन पार्किंग हैं और न ही चौराहों पर लगी ट्रैफिक लाइट ठीक है। कैमरे भी नहीं लगे हैं। ट्रैफिक पुलिस अपने प्रयास से यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने का काम कर रही है। जीआईसी के बाहर लोगों ने नगर निगम के कर्मचारियों से साठगांठ कर सड़क किनारे कब्जे कर लिए, जबकि वहां वाहन पार्किंग बन सकती है। जब हम नो पार्किंग पर लोगों के चालान करते हैं तो लोग हमसे पार्किंग के बारे में पूछते हैं। ई-रिक्शा और थ्री व्हीलर को ठेका परमिट मिलता है, लेकिन सड़क पर जगह-जगह गाड़ियां रोककर सवारी बैठाने का अधिकार नहीं। फिर भी ऑटो और ई-रिक्शा चालक नहीं मानते, इससे जाम लगता है। यातायात के लिए 25 ट्रेमों शहर में तैनात रहती है। जिन्हें फोन कर मौके पर बुलाया जा सकता है। शहर को जाम से मुक्त करना है तो सबसे पहले दोनों रोडवेज बस अड्डे और ट्रांसपोर्ट नगर शहर से बाहर करने होंगे। रिंग रोड का निर्माण हो और सड़कें अतिक्रमण मुक्त हो। तब व्यवस्था पटरी पर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed