फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   e riksha and auto , jaam in city

ई-रिक्शा और ऑटो से शहर जाम

Fri, 18 Aug 2017 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 18 Aug 2017 01:56 AM IST
विज्ञापन
e riksha and auto , jaam in city
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शहर में जाम ट्रैफिक पुलिस के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। बृहस्पतिवार दोपहर को भी शहर में अलग-अलग स्थानों पर वाहन चालकों को जाम से जूझना पड़ा। एल ब्लॉक शास्त्रीनगर के पास मंडलायुक्त की गाड़ी जाम में फंसी तो उन्होंने ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों को तलब कर लिया। 
विज्ञापन

दोपहर को बेगमपुल और जीरोमाइल पर सड़क पर अवैध तरीके से ऑटो और ई रिक्शा खड़े होने से जाम लग गया। दिल्ली रोड पर भैसाली बस अड्डा, केसरगंज, रेलवे रोड चौराहा और मेट्रो प्लाजा पर भी जाम की स्थिति बनी रही। वहीं घंटाघर, छतरी वाला पी, खैरनगर बाजार, बच्चा पार्क, कचहरी पुल और हापुड़ अड्डा पर लोग जाम से जूझते रहे। हापुड़ अड्डा चौराहा से भूमिया पुल तक सड़क पर ऑटो खड़े होने से हाल बुरा रहा। वहीं एल ब्लॉक तिराहे से हापुड़ रोड पर जाम में मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार की गाड़ी भी फंस गई। उन्होंने ट्रैफिक पुलिस को कड़ी चेतावनी देकर व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। उस दौरान एल ब्लॉक तिराहे पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी ड्यूटी ये नदारद था। 
विज्ञापन


थाना पुलिस ने झाड़ा पल्ला
एसएसपी मंजिल सैनी ने संबंधित थाना प्रभारी और सीओ को भी जाम खुलवाने के निर्देश दिए थे। लेकिन थाना पुलिस के साथ सीओ ने भी पल्ला झाड़ लिया है। कुछ स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी नहीं रहती। वहां फैंटम और चौकी इंचार्ज भी नहीं पहुंचते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed