फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   E rickshaws will no longer be able to run on the roads of Meerut without registration and tax submission

कसा शिकंजा: रजिस्ट्रेशन और टैक्स जमा किए बिना अब मेरठ की सड़कों पर नहीं दौड़ पाएंगे ई-रिक्शा

Sat, 20 Aug 2022 12:41 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 20 Aug 2022 12:41 PM IST
सार

आरटीओ ने रजिस्ट्रेशन, फिटनेस और टैक्स जमा कराए बिना सड़कों पर चल रहे 150 से अधिक ई-रिक्शा जब्त कर लिए हैं। बता दें कि शहर में ट्रैपिक जाम की बड़ी समस्या भी अवैध ई रिक्शा बन रहे हैं। ऐसे में दिन निकलते ही सड़कों पर जाम लगना शुरू हो जाता है।

विज्ञापन
E rickshaws will no longer be able to run on the roads of Meerut without registration and tax submission
ई-रिक्शा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ शहर में सड़कों पर दौड़ रहे 15 हजार से अधिक ई- रिक्शा पर अब शिकंजा कसने जा रहा है। आरटीओ ने रजिस्टेशन, फिटनेस और टैक्स जमा कराए बिना सड़कों पर चल रहे 150 से अधिक ई-रिक्शा जब्त कर लिए हैं।

विज्ञापन


शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर जाम के पीछे अवैध ई- रिक्शा भी बड़ी वजह हैं। हापुड़ रोड, गढ़ रोड, किला रोड, बागपत रोड, दिल्ली रोड, रुड़की रोड समेत प्रमुख मार्गों पर ई-रिक्शा दौड़ते हैं। ई-रिक्शा संचालन से प्रदूषण तो कम हुआ है, लेकिन जाम मुसीबत बन गया है। दिन निकलते ही शहर की सड़कों पर जाम लगना शुरू हो जाता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आवारा सांड़ों का आतंक: मुजफ्फरनगर में पटक-पटक कर ली किसान की जान, गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम
विज्ञापन
विज्ञापन


आरटीओ ने सभी ई-रिक्शा संचालकों को रजिस्ट्रेशन, फिटनेस और टैक्स जमा करने के निर्देश जारी किए हैं। सरकार ने टैक्स पर ब्याज में छूट भी दी है। इसके बावजूद संचालक नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। वहीं जब्त किए गए 150 ई-रिक्शा आरटीओ परिसर में ही खड़े किए गए हैं।  एआरटीओ कुलदीप सिंह का कहना है कि जो पंजीकरण नहीं कराएंगे या टैक्स जमा नहीं करेंगे उनके ई-रिक्शा जब्त कर लिए जाएंगे। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed