फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   E-rickshaws causing jam in the weekly market

Meerut News: साप्ताहिक बाजार में ई-रिक्शाओं से लगा रहा जाम

Thu, 28 Dec 2023 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 28 Dec 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaws causing jam in the weekly market
- नुमाइश मैदान के बाहर सड़क पर जाम से जूझते रहे लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। रामलीला मैदान से प्रदर्शनी मैदान पहुंचा साप्ताहिक बाजार अपने संग जाम भी ले आया है। प्रदर्शनी मैदान में साप्ताहिक बाजार लगा तो रिक्शाएं पहुंचने से सड़क पर जाम लग गया। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दिनभर वाहन रेंग-रेंग कर चलते रहे।
बुधवार को प्रदर्शनी मैदान में साप्ताहिक बाजार का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों दुकानदारों ने फड़ लगाई। नगर पालिका के कर्मचारी बाजार को व्यवस्थित कराने में लगे रहे। मगर सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। नुमाइश ग्राउंड के बाहर चारों ओर जाने वाली सड़कों पर ई-रिक्शाओं की भरमार रही। जिससे जाम लगता गया।
विज्ञापन

पहले साप्ताहिक बाजार रामलीला मैदान और काजीपाड़ा में लगता था। रामलीला मैदान के बाहर सड़क पर जाम लगने और मोहल्लेवासियों की परेशानी को देखते हुए प्रशासन ने बाजार को नुमाइश ग्राउंड में लगाने के आदेश दिए थे। जिसके चलते अब साप्ताहिक बाजार बुधवार को प्रदर्शनी मैदान में लगाया गया। उधर, बाजार भरने से लोगों की भीड़ और ई रिक्शाओं की भारी संख्या के चलते प्रदर्शनी मैदान के बाहर जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर इस मामले में यातायात उप निरीक्षक बलराम सिंह ने बताया कि अगली बार नुमाइश ग्राउंड में ही ई रिक्शाओं को खड़ा करने के लिए जगह चिन्हित की जाएगी। जिससे सड़कों पर ई-रिक्शा खड़ी नहीं होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed