{"_id":"615f55fa8ebc3eb34b1405b3","slug":"e-rickshaw-robbed-by-feeding-intoxicants-in-banana-driver-s-health-deteriorated-kithor-news-mrt5596987154","type":"story","status":"publish","title_hn":"केले में नशीला पदार्थ खिलाकर लूट लिया ई-रिक्शा, चालक की बिगड़ी तबीयत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केले में नशीला पदार्थ खिलाकर लूट लिया ई-रिक्शा, चालक की बिगड़ी तबीयत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केले में नशीला पदार्थ खिलाकर लूट लिया ई-रिक्शा, चालक की बिगड़ी तबीयत
किठौर। केला खिलाकर बदमाशों ने चालक से ई-रिक्शा लूट लिया और फरार हो गए। परिजनों ने चालक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मामला तीन दिन पहले का है। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, पुलिस पीड़ित पक्ष एक थाने से दूसरे थाने के चक्कर कटवाती रही। सीओ के आदेश पर किठौर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर छानबीन शुरू कर दी है।
हापुड़ जिले के थाना बाबूगढ़ के गांव मुजफरा बागड़पुर निवासी जावेद पुत्र अनवार ने बताया कि उसका भाई गुफरान ई-रिक्शा चलाता है। 4 अक्तूबर को वह किठौर के हापुड़ स्टैंड पर खड़ा था। कुछ लोग आए और उसे मुंडाली के अजराडा से गेहूं उठाकर लाने के लिए किराए पर ले गए। आरोप है कि रास्ते में उक्त लोगों ने उसके भाई को केले में कुछ नशीला पदार्थ खिला दिया। जिसके बाद गुफरान बेहोश हो गया।
उसे होश आया तो वह आड़ गांव के जंगल में मिला तथा उसका ई-रिक्शा गायब था। राहगीरों की मदद से पीड़ित ने फोन पर परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने पीड़ित को किठौर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
पीड़ित तहरीर लेकर किठौर थाने पहुंचा तो पुलिस ने मुंडाली थाने भेज दिया। मुंडाली थाने पहुंचा तो वहां पुलिस ने घटना खरखौदा की कहते हुए उसे चलता कर दिया। पीड़ित के भाई ने सीओ किठौर चंद्रकांत मीणा को तहरीर दी। सीओ ने थाना किठौर को मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।