{"_id":"61634eb28ebc3ed09528419d","slug":"e-rickshaw-looted-after-drinking-intoxicating-cigarettes-meerut-news-mrt560126191","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीली सिंगरेट पिलाकर ई-रिक्शा नगदी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशीली सिंगरेट पिलाकर ई-रिक्शा नगदी लूटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशीली सिगरेट पिलाकर ई-रिक्शा लूटा
परतापुर। बिजली बंबा बाईपास स्थित भगवती कुंज के पास यात्री बनकर बैठे बदमाशों ने चालक को नशीली सिगरेट पिलाकर 600 रुपए और ई-रिक्शा लूट लिया। कुछ राहगीरों ने सड़क किनारे बेसुध पड़े चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार को स्वस्थ होने पर चालक ने ई-रिक्शा मालिक के साथ थाने पहुंचकर कर तहरीर दी।
टीपीनगर के शिवपुरम निवासी चालक जोगिंद्र के मुताबिक पांच अक्तूबर को वह मलियाना फाटक से बिजली बंबा बाईपास स्थित भगवती कुंज के लिए दो यात्री लेकर आ रहा था। शॉप्रिक्स माल से आगे एक यात्री ने उसे सिगरेट पीने के लिए दी। इसे पीने के बाद वह बेहोश होने लगा। जैसे तैसे चालक दोनों यात्रियों को लेकर भगवती कुंज पहुंचा।
वहां से वापस आते समय उसी यात्री ने फिर से एक और सिगरेट पीने के लिए दी। इसे पीने के बाद उसे होश नहीं रहा। उसके बेसुध होने पर दोनो यात्री ई-रिक्शा लूट कर फरार हो गए। कुछ लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार को होश आने पर ई-रिक्शा मालिक मोंटू शर्मा निवासी ब्रह्मपुरी को घटना की जानकारी दी। मोंटू शर्मा ने चालक सहित थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने भगवती कुंज और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला, लेकिन अभी सुराग नहीं मिला।