{"_id":"614a44ce8ebc3e9d5d2d5228","slug":"e-rickshaw-driver-dies-in-bus-collision-sardana-news-mrt5572877129","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत
सरधना। सरधना-नानू मार्ग पर सिटी बस की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने बस में तोड़फोड़ कर दी। सड़क पर जाम लगाकर घंटों हंगामा किया। सूचना पर एसडीएम और सीओ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बस चालक पर कार्रवाई और परिवार को आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
गांव नानू निवासी वाजिद (20) पुत्र नासिर मंगलवार दोपहर ई रिक्शा से मढियाई गांव के जंगल में खेतों पर काम कर रहे परिजनों के लिए खाना लेकर जा रहा था। ईदगाह तिराहे के पास मेरठ की तरफ से आ रही रोडवेज सिटी बस ने पीछे से ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा के परखचे उड़ गए। वहीं वाजिद की मौके पर ही मौत हो गई। चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया।
मार्ग से गुजर रहे राहगीरों ने वाजिद को पहचान कर उसके परिजनों को सूचना दी। परिजनों के साथ सैकड़ों ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। उन्होंने गांव से ट्रैक्टर ट्राली लाकर मार्ग बाधित कर दिया। वहां से गुजर रहे एक एंबुलेंस चालक को पीट दिया। कुछ युवकों ने बस में तोड़फोड़ शुरू कर दी। पुलिसकर्मी भीड़ को शांत कराने पहुंचे तो लोगों ने उनसे भी अभद्रता की। जाम लगने की सूचना पर एसडीएम अमित भारतीय और सीओ आरपी शाही मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने किसी तरह लोगों को शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। नासिर के परिवार में वाजिद चौथे नंबर का बेटा था। परिवार में चार भाई व दो बहनें हैं। पिता के साथ वाजिद भी खेती और घर के कामकाज में हाथ बंटाता था। वाजिद की मौत से परिजन बेहाल हैं।
-------------------------------------------------------
सड़क हादसों में तीन लोग घायल
सरधना/मवाना। मीवा मार्ग पर बाइकों की भिड़ंत में दो युवक घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। गांव मटौरा निवासी रामपाल ने थाने में दी तहरीर में बताया कि वह अपने पौत्र पवन के साथ बाइक से मवाना से गांव लौट रहा था। मीवा मार्ग पर पल्सर बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे दोनों लोग घायल हो गए। पवन की हालत गंभीर है। उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं सरधना-दौराला मार्ग पर मंगलवार दोपहर बेगमाबाद के पास सड़क हादसे में बाइक सवार मुजफ्फरनगर निवासी अहसान पुत्र सुलेमान घायल हो गया। लोगों ने बताया कि एक एंबुलेंस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। समाचार लिखे जाने तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।