{"_id":"5e921e3e8ebc3e769a044249","slug":"duty-is-also-necessary-on-the-risk-of-infection-meerut-news-mrt4774027148","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रमण का खतरा पर ड्यूटी भी जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रमण का खतरा पर ड्यूटी भी जरूरी
विज्ञापन
मेरठ। पारा 36 डिग्री सेल्सियस के चलते सिर पर तपती धूप है। इस दौरान न बैठने की व्यवस्था और न ही किसी वस्तु को छूने की इजाजत। खाने-पीने की भी समुचित व्यवस्था नहीं। इसके बावजूद कोरोना संक्रमित क्षेत्र में पुलिस के योद्धा डटे हैं। हॉट स्पॉट या फिर मेडिकल कॉलेज स्थित कोरोना वार्ड के बाहर भी पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं। वे कोरोना के खिलाफ जंग में कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दे रहे हैं।
मेडिकल कॉलेज
मेडिकल कॉलेज में तीन मंजिलें भवन में कोरोना वार्ड बनाया है। यहां चिकित्सकों और स्टाफ को एक गेट से आने-जाने की इजाजत है। वहीं, दूसरे गेट से कोरोना संक्रमित मरीजों को वार्ड में लाया जाता है। गेट के बाहर एक इंस्पेक्टर, दो महिला और तीन पुरुरष कांस्टेबल तैनात हैं। इंस्पेक्टर विनय आजाद, सिपाही अंचल पवार और जितेंद्र पुंडीर ने बताया कि ड्यूटी पर 24 घंटे मुस्तैद हैं। दूसरे गेट पर निजी सिक्योरिटी गार्ड एवं तीन पुलिसकर्मी तैनात हैं। सिपाही जोरावर सिंह, संतोष, संध्या उपाध्याय ने बताया कि घर जाना बिल्कुल बंद है ताकि परिजन स्वस्थ रहें।
शास्त्रीनगर पीवीएस मॉल रोड
शास्त्रीनगर पीवीएस मॉल रोड पर बैरियर लगाए गए हैं। जिससे वाहनों का आवागमन रोका जा सके। यहां पर तैनात दरोगा सोमवीर सिंह व कांस्टेबल पवन कुमार ने बताया कि सुबह से शाम तक खड़े होकर ड्यूटी कर रहे हैं। लोगों को हिदायत देते हैं कि वे घरों से बाहर न निकलें।
विज्ञापन
शास्त्रीनगर एल ब्लॉक कट
शास्त्रीनगर एल ब्लॉक स्थित कट पर सिपाही उपेंद्र कुमार और महिला सिपाही ममता ने बताया कि यह हॉट स्पॉट शास्त्रीनगर सेक्टर 13 से सटा है। उन्हें आवागमन सौ फीसदी रोकने के निर्देश हैं। महिला सिपाही ममता ने बताया कि वह बीमार है। इसके बावजूद ड्यूटी कर रही हैं। सिपाही उपेंद्र ने बताया कि 10 दिन से घर जाना नहीं हुआ है।
हापुड़ रोड
हापुड़ रोड पर तैनात कांस्टेबल सत्येंद्र एवं सचिन कुमार ने बताया कि दोपहर में धूप पड़ती है परंतु बचाव का साधन नहीं है। इसके बावजूद 12 घंटे मुस्तैद रहते हैं।
वर्जन
मेडिकल कॉलेज, सुभारती और खिवाई में जिन पुलिसकर्मियों की ड्यूटी को एक सप्ताह हो गया है। उन्हें बदलने दिया जाए। हॉट स्पॉट और अन्य कोरोना संक्रमित क्षेत्र में 8 और 12 घंटे की ड्यूटी लगाई गई है।-डॉ. अखिलेश नारायण सिंह, एसपी सिटी