फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dustbin theft from sardhana

सरधना में कूड़ेदान हो गए साफ

Tue, 28 Jan 2020 02:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 02:36 AM IST
विज्ञापन
Dustbin theft from sardhana
सरधना। नगर पालिका द्वारा स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत गत वर्ष करीब ग्यारह लाख रुपये की अधिक के कूडे़दान खरीदे गए थे। नगर के विभिन्न वार्डों में सड़क किनारे, मुख्य चौराहों एवं सार्वजनिक स्थानों पर कूडे़दान रखवाए गए थे। उनके गायब होने पर अमर उजाला द्वारा बीती 17 अक्टूबर के अंक में समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद पालिका अधिकारियों की नींद टूटी। उन्होंने 86 जगह की सूची तैयार की। जिसमें डेढ़ सौ से अधिक कूडे़दान चोरी होने की प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए 26 नवंबर 2019 थाने में तहरीर दी। इस संबंध में कुछ सभासदों द्वारा भी शिकायत एसडीएम एवं डीएम से की गई थी।
विज्ञापन

पालिका द्वारा तैयार सूची से स्पष्ट हुआ कि नगर में शायद ही कोई ऐसी जगह बची होगी जहां से कूडे़दान चोरी न हुआ हो। कुछ सभासदों द्वारा इस मामले को बोर्ड बैठक में उठाने के साथ एसडीएम एवं डीएम से शिकायत की। अमर उजाला द्वारा इसका समाचार प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद पालिका अधिकारियों की नींद टूटी और ईओ द्वारा चोरी कूडे़दान की सूची तैयार कराई गई। इस संबंध में 26 नवंबर को थाने में तहरीर दी गई। इन कूडे़दान को चोरी अथवा गायब होने के मामले में क्या समझा जाए। सभासदों द्वारा पालिका में कूडे़दान की खरीद फरोख्त के दौरान गड़बड़ी का आरोप लगाया था। इतनी बड़ी संख्या में कूडे़दान चोरी होने के मामले में एक बात तो सही है। वे चोरी हुए हैं या फिर खरीद फरोख्त में अनियमितता बरती गई है। पालिका परिसर में रखे गए अधिकतर कूडे़दान भी चोरी हो गए हैं। शहर में केवल कूडे़दान का स्टैंड ही दिखाई देते हैं। पालिका द्वारा जिन 86 जगह से कूडे़दान चोरी होना बताया है। पालिका की जांच में इतनी बड़ी संख्या में कूडे़दान नहीं मिले। इस तरह से स्वच्छ भारत मिशन पालिका क्षेत्र में कैसे सफल हो सकेगा।
विज्ञापन

वर्जन
मामला संज्ञान में है। कस्बे में कूडे़दान को चोरी कर लिए जाते हैं। पूर्व में भी कई स्थानों से कूडे़दान चोरी किए जाने का मामला संज्ञान में आया है। जांच के बाद नगर में जितनी भी जगह से कूडे़दान चोरी हुए हैं। उनकी सूची तैयार करके प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। -अमिता वरुण पालिका ईओ सरधना
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से चोरी हुए कूड़ेदान
देवी मंदिर तिराहा, ईश्वर नर्सिंग होम, जैन इंटर कॉलेज, गुड़ मंडी, केके पब्लिक स्कूल, कालंद चुंगी, संत चार्ल्स इंटर कॉलेज, तहसील तिराहा, तहसील नई बस्ती की मस्जिद के निकट, कुमार पैलेस, होली चौक भवन, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक, रामलीला ग्राउंड, पुलिस चौकी, अशोक स्तंभ, पांडुशिला, धर्मपुरा, कबाड़ी बाजार, ऊंचापुर, गोमतीनगर, सुलेमानशाह, बेलदारान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed