मेरठ। बेगमबाग मनसा देवी से शनिवार दोपहर अखंड ज्योत शोभायात्रा निकाली गई। बैंडबाजे, डीजे पर धार्मिक गीतों पर युवाओं ने नृत्य किया। हर तरफ शेरो वाली मां दुर्गा भवानी के भजन गूंज उठे। यात्रा बेगमबाग स्थित शिव मंदिर से शुरू हुई। पंडित महेश शर्मा ने मंत्रोच्चारण किया।
यात्रा पीएल शर्मा रोड, शिव चौक, जीआईसी, बेगमपुल होते हुए वापस शिव मंदिर पर संपन्न हुई। विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा की गई। काली माता का अखाड़ा, श्रीगणेश, शिव पार्वती की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। मुख्य रथ पर देवी मां विराजमान रहीं। यात्रा में पांच प्रसाद के ठेले शामिल किए गए। इस दौरान विपिन बंसल, मनमोहन, सुशील कुमार, विक्रम त्यागी, संजीव शर्मा, हरिओम वर्मा, ललित, संजय आदि रहे। ब्यूरो