फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   durga maa ki murti le gayi koora gaari

दुर्गा मां की मूर्ति ले गई कूड़ा गाड़ी, भड़के बजरंगी  

Thu, 07 Jun 2018 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 07 Jun 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
durga maa ki murti le gayi koora gaari
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गांधी आश्रम चौराहे पर दुर्गा मां की मूर्ति को नगर निगम की कूड़ा गाड़ी उठाकर ले गई। जिस पर हिंदू संगठन भड़क गए। गढ़ रोड जाम कर बखेड़ा कर दिया गया। पुलिस से तीखी झड़प हो गई। करीब तीन घंटे बाद नगर निगम के अफसरों ने अपनी गलती मानकर नयी मूर्ति खरीदकर दी, तब जाकर मामला शांत हुआ। 
विज्ञापन

गांधी आश्रम चौराहे पर कई वर्षों से एक खोखे में दुर्गा माता की मूर्ति रखी है। जहां आसपास के लोग पूजा करते है। बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे नगर निगम की कूड़ा गाड़ी वहां पर पहुंची। साफ सफाई की बात कहकर निगम के कर्मचारियों ने दुर्गा माता की मूर्ति कूड़ा गाड़ी में फेंक दी। इसकी जानकारी लगते ही सूरजकुंड स्थित बाबा मनोहर नाथ मंदिर की महामंडलेश्वर पीठाधीश्वर गुरु मां निलिमा नंद और महामंडलेश्वर 108 शनि पीठाधीश्वर महेंद्र दास महाराज, विहिप नेता सुदर्शन चक्र महाराज, भाजपा नेता विवेक वाजपेयी और बजरंग दल के नेता व कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। 
विज्ञापन

काफी देर तक भी कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा तो हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने गढ़ रोड जाम कर दी। जिसके बाद सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला और एसीएम गुलशन कुमार के अलावा नौचंदी, सिविल लाइन, लिसाड़ी गेट समेत कई थानों की पुलिस पहुंची। अधिकारियों ने समझाने का प्रयास किया तो प्रदर्शनकारी नगर आयुक्त को बुलाने पर अड़ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संपत्ति अधिकारी पर कार्रवाई हो 
हिंदू संगठनों का आरोप कि निगम के संपत्ति अधिकारी राजेश कुमार पर कार्रवाई होनी चाहिए। दुर्गा माता की मूर्ति उनके सामने ही कूड़ा गाड़ी में डलवाई गई। सीओ कोतवाली ने लोगों को समझाकर शांत किया। एसीएम ने नगर आयुक्त मनोज चौहान से बातचीत की।

हिंदू की भावनाओं को ठेस पहुंची 
गुरु मां निलिमा नंद ने इस दौरान कहा कि इस तरह मूर्ति उठाकर ले जाने से हिंदू समाज के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। सुदर्शन चक्र महाराज ने कहा कि अगर निगम अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो हिंदू संगठन सड़कों पर उतरेगा। 

फिर ससम्मान रखी मूर्ति
निगम कर्मचारियों ने दुर्गा माता की मूर्ति को तोड़ दिया था। मामला तूल पकड़ने पर निगम ने डैमेज कंट्रोल के तहत 22 हजार रुपये की नयी मूर्ति खरीदकर ससम्मान खोखे में रखी। निगम अफसरों ने अपनी गलती मानी, तब जाकर हिंदू संगठन माने।
 
पुलिस-प्रशासन गंभीर नहीं
इस प्रकरण को लेकर करीब तीन घंटे तक गांधी आश्रम चौराहे पर हंगामा हुआ। यातायात बाधित हुआ। हजारों लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। बावजूद पुलिस-प्रशासन गंभीर नहीं हुआ। हिंदू संगठन के नेताओं ने कहा कि इसकी जांच होनी चाहिए निगम कर्मचारी किसके इशारे पर मूर्ति को कूड़ा गाड़ी में ले गए। इसके बाद भी अधिकारी फोन पर ही जानकारी लेते रहे। मौके पर आने की जहमत नहीं उठायी। पुलिस-प्रशासन की यह लापरवाही किसी दिन बवाल करा सकती है। 


पुलिस ने सुलझाया मामला 
दुर्गा मां की मूर्ति को लेकर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताकर गढ़ रोड पर जाम की थी। सीओ कोतवाली समेत कई थानों की पुलिस ने लोगों से बात कर जाम खुलवाया। -राजेश कुमार पांडेय, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed