{"_id":"6068c1d88ebc3e59067dbcb2","slug":"duplicate-products-of-sports-found-at-roadways-station-city-news-mrt5328876156","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस अड्डे पर पकड़ा खेल का डुप्लीकेट सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस अड्डे पर पकड़ा खेल का डुप्लीकेट सामान
विज्ञापन

मेरठ। ब्रांड प्रोटेक्टर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (गुरुग्राम) और सदर बाजार पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई के तहत ऐसे दो लोगों को गिरफ्तार किया है जो ब्रांडेड स्पोर्ट्स कंपनी के डुप्लीकेट सामान बनाकर देश के अलावा बांग्लादेश तक सप्लाई करते आ रहे थे। करीब 3.5 लाख रुपये कीमत का माल उनके पास से बरामद किया गया। आरोपी इसे रोडवेज बस अड्डे पर छोड़ने आए थे।
ब्रांड प्रोटेक्टर्स के निदेशक धीरेंद्र सिंह शनिवार को सदर बाजार थाने पहुंचे और इंस्पेक्टर विजेंद्र राणा से मिले। उन्होंने बताया कि भैसाली डिपो पर कुछ लोग डुप्लीकेट स्पोर्ट्स सामान की डिलीवरी देने आने वाले हैं। पुलिस के साथ टीम ने बस अड्डे की घेराबंदी की। जैसे ही दो संदिग्ध माल से भरा कार्टून लेकर पहुंचे उन्हें दबोच लिया गया। उनके पास से एसएस कंपनी के 185 एल्बो व थाईपैड के अलावा करीब 180 एसजी कंपनी के बैटिंग ग्लव्स बरामद हुए।
इनकी कुल कीमत 3.5 लाख रुपये आंकी गई। पूछताछ में दोनों ने अपने नाम इकराम और राशिद निवासी अब्दुल्लापुर बताएं। एएसपी कैंट सूरज राय ने बताया कि भैसाली बस अड्डे से दो लोगों को खेल के डुप्लीकेट सामान के साथ पकड़ा गया है। कंपनी के अधिकारियों की तहरीर पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
---
मजदूरी पर तैयार कराते हैं माल
धीरेंद्र सिंह ने बताया कि अगस्त, 2020 में एक कार्रवाई अब्दुल्लापुर क्षेत्र में पुलिस द्वारा की गई थी। तब भी इकराम सहित पांच लोग गिरफ्तार किए गए थे। तब से इनकी गतिविधि पर नजर रखी जा रही थी। दरअसल, इन दिनों यह खुद माल तैयार न कर मजदूरी पर यह काम करा रहे थे।
---
सरकारी बसों में कर चोरी का खेल
रोडवेज की बसों में टैक्स चोरी कर सामान ले जाए जा रहा है, इसकी पुष्टि शनिवार को हुई इस कार्रवाई ने की है। बताया जाता है कि इकराम और राशिद रोडवेज बस के जरिए ही माल आगे बढ़ाने आए थे। असल में यह माल दिल्ली से मोतिहारी बिहार के लिए भेजा जाना था। खास बात यह है कि न केवल भारत बल्कि बांग्लादेश तक खेल का डुप्लीकेट सामान भेजा जाता है।