फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   drone aur teesri aakh ki nigraanin me rahega augarnaath mandir

ड्रोन और तीसरी आंख की निगरानी में रहेगा औघड़नाथ मंदिर  

Thu, 02 Aug 2018 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 02 Aug 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
drone aur teesri aakh ki nigraanin me rahega augarnaath mandir
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
श्रावण मास में आस्था के प्रमुख केंद्र औघड़नाथ मंदिर पर जिलाधिकारी और एसएसपी ने बुधवार को पहुंचकर प्रशासनिक एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम ने इस दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। कैंट बोर्ड, नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालु कांवड़ियों को सभी आवश्यक सुविधाएं जैसे शुद्ध पेयजल, चिकित्सा, शौचालय, सफाई व्यवस्था आदि गत वर्षों से दुगनी और बेहतर प्रदान करें।
विज्ञापन


आठ की रात से होगा जलाभिषेक
डीएम ने कहा कि आठ अगस्त की रात्रि से जलाभिषेक शुरू होगा, जो शिवरात्रि पर नौ अगस्त तक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंदिर के अंदर पूरी तरह से बैरिकेडिंग कराकर प्रवेश कराया जाए। कहा कि मंदिर में पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरों के साथ ही ड्रोन से निगरानी कराई जाएगी। वाच टावर के साथ कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। मंदिर के आसपास कांवड़ मार्ग पर खुफिया एजेंसियों का जाल बिछाया जाएगा। ताकि हर गतिविधि की जानकारी हो सके।
विज्ञापन


न हो आवागमन में दिक्कत
डीएम ने कहा कि बाबा औघड़नाथ मंदिर आस्था का प्रमुख केंद्र है। मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश एवं निकासी प्वाइंट ज्यादा बनाएं ताकि आवागमन में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। मंदिर परिसर के प्रवेश द्वारों पर मेटल डिटेक्टर अवश्य लगाएं। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह मंदिर में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करें। कहीं भी विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में लापरवाही न हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सजग और सतर्क रहकर कार्य करें
एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर परिसर में पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। जो ड्यूटी पर पूर्ण सजग व सतर्क रहकर कार्य करेगा। यदि कांवड़ सुरक्षा व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कोताही पायी गई तो इसको गंभीरता से लेते हुए संबंधित के विरुद्ध कड़ा एक्शन होगा। बताया कि मंदिर परिसर की सुरक्षा हेतु पर्याप्त पुलिस फोर्स उपलब्ध रहेगा।


ये रहे मौजूद 
निरीक्षण के दौरान एडीएम सिटी मुकेश चंद्र, एडीएम वित्त आनंद कुमार, नगर मजिस्ट्रेट शैलेंद्र कुमार सिंह, एसपी सिटी रणविजय सिंह, एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी, एसीएम अमिताभ यादव, अपर नगरायुक्त ए एच कर्नी, एएसपी सतपाल सिंह, सीएफओ अजय कुमार शर्मा सहित मंदिर समिति के अध्यक्ष डॉ. महेश बंसल, महामंत्री सतीश सिंघल, उपाध्यक्ष दिनेश सिंघल सहित अन्य समिति सदस्य मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed