फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   drizzle in all districts of western up including meerut heavy hailstorm in saharanpur

किसानों की बढ़ी चिंता: मेरठ समेत पश्चिमी यूपी के सभी जिलों में बदला मौसम का मिजाज, सहारनपुर में भारी ओलावृष्टि

Sun, 24 Oct 2021 07:02 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 24 Oct 2021 07:02 PM IST
सार

मौसम बदलने से खेत में खड़े धान की कटाई में किसानों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं सब्जी की फसलों को भी काफी नुकसान होगा। 

विज्ञापन
drizzle in all districts of western up including meerut heavy hailstorm in saharanpur
खेत में कटे धान की फसल हुई बर्बाद - फोटो : amar ujala

विस्तार

रविवार को मेरठ समेत पश्चिमी यूपी के सभी जिलों में मौसम मौसम ने शाम को पलटी मारी और आसमान पर बादल छा गए मेरठ, बागपत, बिजनौर समेत सभी स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हुई तो वहीं सहारनपुर में भारी ओलावृष्टि से किसानों की चिंता बढ़ गई। 

विज्ञापन


सहारनपुर जनपद में मौसम का मिजाज रविवार को दोपहर बाद एकाएक बदल गया आसमान में बादल छा गए तेज हवा चली और बरसात भी हुई। वहीं साडोली कदीम ब्लॉक क्षेत्र में यमुना नदी किनारे के गांव में जबरदस्त ओलावृष्टि भी हुई है। गांव शेखपुरा सहित आसपास के कई गांवों में किसानों की धान की फसल भी बर्बाद हो गई है, खेतों में पानी भरा हुआ है। 
विज्ञापन


शामली में मौसम का मिजाज रविवार शाम को बदल गया। तेज ठंडी हवा के साथ बादल छा गए और बूंदाबांदी होने लगी। जिससे मौसम में ठिठुरन बढ़ गई। जिले में ओलावृष्टि की कोई सूचना नहीं है। वहीं बिजनौर में बादल छाये हुए हैं और हवाएं चल रही है। बारिश होने की संभावना है। मुजफ्फरनगर में तेज हवा चल रही है। बारिश की संभावना है। बागपत में मौसम बदला। बूंदाबांदी भी हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बूंदाबांदी ने बढ़ाई किसानों की चिंता
मौसम के बदले मिजाज ने फिर किसानों को चिंता में डाल दिया है। रविवार को सुबह से लेकर रात तक कई बार मौसम बदला। कई क्षेत्रों में सुबह के समय बूंदाबादी हुई, लेकिन दिन में धूप खिली रही। शाम के समय आसमान में बादल छा गए और हल्की बारिश हुई। बारिश के कारण धान की कटाई प्रभावित होगी। गन्ने का पेराई सत्र पिछड़ेगा। कोल्हूओं का संचालन रोक देना पड़ा, जिससे किसानों को परेशानी होगी। दिन का तापमान 29.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री रहा। सब्जियों की फसल को नुकसान होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed