{"_id":"6244b82a8603fa12b425b56b","slug":"drama-lasted-for-four-hours-ceo-did-not-charge-deo-city-news-mrt5825150122","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार घंटे चला ड्रामा, सीईओ ने नहीं दिया डीईओ को चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार घंटे चला ड्रामा, सीईओ ने नहीं दिया डीईओ को चार्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। छावनी परिषद के सीईओ के चार्ज को लेकर मंगलवार को चार घंटे ड्रामा चला। जहां सीईओ नवेन्द्र नाथ छावनी परिषद् कार्यालय नहीं पहुंचे, वहीं डीईओ हरेंद्र सिंह सीईओ का चार्ज लेने के लिए अध्यक्ष के कमरे में बैठे रहे। छावनी परिषद के कर्मचारी दोनों अधिकारियों की खींचतान के चलते अपने कार्यालय से निकल लिए। पूरे दिन छावनी परिषद कार्यालय में गहमागहमी रही। शाम साढ़े तीन बजे सीईओ नवेंद्र नाथ ने पत्र जारी करके बृहस्पतिवार दोपहर को चार्ज देने की बात कही।
सीईओ नवेंद्र नाथ का प्रमोशन पुणे दक्षिणी कमांड रक्षा संपदा निदेशक पद पर 16 मार्च को हो चुका है। छावनी परिषद् सीईओ की अतिरिक्त जिम्मेदारी रक्षा संपदा अधिकारी मंडल हरेंद्र सिंह को दी गई। बुधवार को डीईओ छावनी परिषद् के सीईओ पद का चार्ज लेने के लिए सुबह 11.30 बजे छावनी परिषद् पहुंचे। सीईओ कार्यालय पर ताला लटका होने के कारण वह छावनी परिषद् अध्यक्ष के कार्यालय में बैठ गए। इसके बाद छावनी परिषद् के सभी कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारियों में हलचल मच गई। डीईओ चार्ज लेने के लिए सीईओ से संपर्क करते रहे, लेकिन वह शाम 3.30 बजे तक नहीं पहुंचे। नवेन्द्र नाथ द्वारा सीईओ का चार्ज न छोड़ने पर कई सवाल खड़े हो गए हैं। इस संबंध में डीईओ हरेंद्र सिंह का कहना है कि अधिकारियों के लिखित आदेश के बाद ही वह छावनी परिषद् सीईओ पद का चार्ज लेने पहुंचे थे, लेकिन सीईओ नवेन्द्र नाथ चार्ज देने नहीं आए।