फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dr. Praveen Togadia said, PM Modi has become a lawyer for mosques and women except Ram

तोगड़िया का प्रधानमंत्री पर सीधा वार, कहा- राम को छोड़ बन गए मस्जिदों और बीवियों के वकील

Mon, 17 Sep 2018 10:10 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 17 Sep 2018 10:10 PM IST
विज्ञापन
Dr. Praveen Togadia said, PM Modi has become a lawyer for mosques and women except Ram
मंच पर बोलते अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. प्रवीण तोगड़िया - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. प्रवीण तोगड़िया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोला। कहा कि जिन्हें राम का वकील बनाकर भेजा था वे अब मस्जिदों और बीवियों के वकील बन गए हैं। रामलला के दर्शन के बजाए इंदौर में मस्जिदों से मोहब्बत की जा रही है। नवाज शरीफ के यहां बिना निमंत्रण के खाना खा रहे हैं। पहले उनके लिए गोरक्षक भाई थे, अब गोरक्षक गुंडे हो गए हैं और कसाई भाईजान हो गए हैं।

विज्ञापन


एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में डा. तोगड़िया ने कहा कि सरदार पटेल ने सोमनाथ मंदिर में जाकर जल हाथ में लेकर मंदिर बनाने का प्रण लिया था। उन्होंने तीन साल में ही मंदिर बनवा दिया था। उन्होंने मुसलमानों की दाड़ी में हाथ नहीं डाला था। अब भाजपा की सरकार को केंद्र में चार साल से ज्यादा समय हो गया, लेकिन मंदिर बनाने की बात कहो तो कहते हैं कोर्ट का आदेश माना जाएगा। अगर कोर्ट का आदेश ही मानना था तो लालकृष्ण आडवाणी को राम जन्मभूमि के लिए आंदोलन सोमनाथ मंदिर से नहीं बल्कि सुप्रीम कोर्ट से निकालनी चाहिए थी। कोर्ट से मंदिर बनवाना था तो कोठारी बंधुओं को क्यों मरवाया। गोधरा स्टेशन पर 58 श्रीरामभक्तों को जेहादियों को क्यों मरवाया। उनके खिलाफ मानव हत्या का केस चलना चाहिए। कहा कि भाजपा ने दिल्ली में अपना ऑफिस 500 करोड़ में बनाया है और श्रीरामलला आज भी तंबू में ही विराजमान हैं। कहा कि 2014 में भाजपा की सरकार बनने पर लगा था अब पाकिस्तान को और सेना पर पत्थर मारने वालों को 56 इंच की छाती दिखाएंगे, लेकिन मोदी ने पत्थर मारने वाले नौ हजार जेहादियों को माफ कर दिया। अगर 56 इंच की छाती थी तो पत्थर मारने वाले जेहादियों पर बमबारी का आदेश देकर लाशों के ढेर लगा देते। 
विज्ञापन


सरकार बनी तो लगा कि दिल्ली में पृथ्वीराज चौहान के बाद कोई गोभक्त आया है, लेकिन अब वे गोरक्षकों को गुंडा बता रहे हैं और कसाई भाईजान हो गए हैं। कहा कि राम का मंदिर तो सरयू के पार भी बन सकता है, लेकिन राम की जन्मभूमि नहीं बदल सकती है। कहा कि सत्ता नहीं थी तो मोदी उनके घर पर खाना खाते थे। जब अटल जी मोदी को घर बैठाने वाले थे तो वे उनकी ढाल बन गए। वे घर से खुद प्रधानमंत्री बनने के लिए नहीं बल्कि मोदी के प्रचार के लिए निकलते थे। वे मोदी के विरोधी नहीं हैं, लेकिन मोदी भाजपा के सिद्धांत के विरोधी हो गए हैं। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज मोदी की दया पर नहीं बल्कि वे हिंदुओं की दया पर है। नेहरू और इंदिरा गांधी चले गए, ये देश मरा नहीं। एक व्यक्ति के भरोसे 100 करोड़ लोग नहीं हैं। यहां 100 करोड़ लोगों में महाराणा प्रताप बनने का शौर्य है। कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं का ही सम्मान नहीं रहा है। आज भाजपा में रीता बहुगुणा जोशी की आवाज गूंज रही है। रीता बहुगुणा जोशी को लाकर भाजपा का कांग्रेसीकरण कर दिया है। शायद भारत को कांग्रेसमुक्त कर दिया हो, लेकिन भाजपा को कांग्रेसयुक्त कर दिया है। डा. तोगड़िया ने कहा कि मोदी को संसद में राम मंदिर पर कानून बनाने के लिए भेजा था, मुसलमानों की दाड़ी में हाथ डालने के लिए नहीं। इससे पहले डा.तोगड़िया को तलवार भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान मंच पर मनोज व्यास, धर्मपाल राजपूत, अंश चैतन्य महाराज, सुरेश सिंह, कृष्णानंद सरस्वती महाराज, अधीर कौशिक, वीर सिंह, गौरव राघव, मनोज राघव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

‘जब तक श्रीराम तंबू में हैं ये लोग वोट मांगकर सत्ता में बैठते रहेंगे’
अंतरराष्ट्रीय विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि जब तक श्रीराम तंबू में हैं ये लोग वोट मांगकर सत्ता में बैठते रहेंगे। इन्हें राम मंदिर बनाना ही नहीं है। कहा कि अब अपने मान सम्मान की रक्षा के लिए हिंदुओं को एक होकर हिंदुओं की सरकार बनानी होगी। ऐसा नहीं हुआ तो बिजनौर हो, मुरादाबाद या मुजफ्फरनगर, इनका हर एक गांव पाकिस्तान बन जाएगा। 70 साल बाद मंदिर तो क्या जेहादी हिंदुओं को घर भी बनाने नहीं देंगे। लेकिन मोदी ने जेहादी मानसिकता को अब तक पराजित नहीं किया बल्कि खुशामद की है। हम मोदी को नायक मान रहे थे, लेकिन वे मस्जिद में जाकर बैठ गए। कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए 21 अक्तूबर को लखनऊ से अयोध्या तक रैली निकाली जाएगी। अगर सरकार फिर भी नहीं चेती तो 2019 में हिंदुओं की सरकार बनाई जाएगी। जिलाध्यक्ष अनिल कमल ने कहा कि देवबंद से सवा कोड़ की फौज तैषयार करने का फतवा जारी किया गया है। कहा कि अपने परिवारों की रक्षा हमें खुद करनी है। कहा कि जिस दिन हम सबको धर्म से प्यार हो जाएगा, श्रीराम मंदिर बनना शुरू हो जाएगा।

बेरोजगारी और शिक्षा के व्यवसायीकरण का मुद्दा भी उठाया
डा.तोगड़िया कार्यक्रम में किसी राजनीतिक व्यक्ति की तरह बोले। उन्होंने महंगे पेट्रोल, किसानों के कर्ज व बेरोजगारी का मुद्दा जोरशोर से उठाया। कहा कि किसान पर 12 लाख करोड़ का कर्ज है और भाजपा वाले 500 करोड़ लगाकर अपना कार्यालय बना रहे हैं। 30 रुपये लीटर पेट्रोल खरीदकर 80-90 रुपये में बेचा जा रहा है। डा.तोगड़िया ने शिक्षा के व्यवसायीकरण का मुद्दा भी उठाया। कहा कि वे जब 40 साल पहले वे डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहे थे तो उनकी फीस 300 रुपये साल थी। लेकिन अब एक करोड़ रुपया है। अब बुद्धि को एक करोड़ की फीस दबा लेती है। गरीब का बच्चा पढ़ नहीं पाता है। पढ़ भी लेता है तो नौकरी नहीं मिलती है। कहा कि साइकिल पर ओएनजी का संदेश पढ़कर सुनाने के लिए पांचवीं क्लास की अर्हता में पीएचडी वाले आवेदन कर रहे हैं।

अभियान का सदस्य बनने की अपील
श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए चलाई जा रही रैली से उन्होंने जनता को जोड़ने की पूरी कोशिश की। कार्यक्रम में मोबाइल से 8010331170 नंबर पर फोन कर इस अभियान का सदस्य बनने को कहा। अधिक से अधिक संख्या में अयोध्या आने का आह्वान किया।

हिंदुओं को एक किया जाएगा
प्रेस वार्ता में डा.प्रवीण भाई तोगड़िया ने हिंदुओं की सरकार बनने के बारे में पूछा गया तो कहा कि समय आने पर पता चल जाएगा। राजनीतिक पार्टी बनाने के बारे में कहा कि पार्टी बनाना कोई गुनाह नहीं है। 52 साल से वे जिनके लिए चप्पल घिस रहे थे, वे तो हिंदुओं की बात करना भूल गए हैं। एससीएसटी एक्ट में हिंदुओं में मतभेद होने पर उन्होंने कहा कि हिंदुओं में बिखराव आ रहा है, उन्हें एक किया जाएगा। श्रीराम मंदिर बनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि राम मंदिर का निर्माण या तो 2019 के चुनाव से पहले शुरू हो जाएगा या फिर हिंदुओं की अगली सरकार राम मंदिर बनवाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed