फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dr. Nasir is new Lok Sabha candidate of shivpal yadav party Praspa, trouble for coalition

अनामिका अंबर ने की चुनाव न लड़ने की घोषणा, शिवपाल ने डॉ. नासिर को बनाया प्रसपा का नया उम्मीदवार

Wed, 20 Mar 2019 11:06 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 20 Mar 2019 11:06 AM IST
विज्ञापन
Dr. Nasir is new Lok Sabha candidate of shivpal yadav party Praspa, trouble for coalition
शिवपाल सिंह यादव

प्रसपा द्वारा घोषित प्रत्याशी कवयित्री अनामिका अंबर ने चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा किए जाने के बाद प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने मेरठ-हापुड़ लोकसभा से उम्मीदवार घोषित कर दिया है। 

विज्ञापन


यहां से हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. नासिर अली त्यागी को प्रत्याशी बनाया गया है। डॉ. नासिर प्रसपा के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। जनपद हापुड़ गढ़ तहसील के अठसैनी निवासी प्रसपा प्रत्याशी डॉ. नासिर अली का शिवपाल यादव से पुराना संबंध है।
विज्ञापन


हालांकि डॉ. नासिर ने छह माह पहले ही राजनीतिक चोला ओढ़ा है। वे हापुड़ रोड पर नर्सिंग होम चलाते हैं। उनके भाई जुनैद पहले से राजनीति में सक्रिय हैं। 

डॉ. नासिर अली का कहना है कि वह गठबंधन के वोट बैंक में सेंध लगाएंगे। सपा में अपमानित हो रहे पदाधिकारी और कार्यकर्ता उनके साथ हैं। उनका दावा है कि मुस्लिम के साथ दलित, यादव, पिछड़ी और सामान्य जातियों का वोट बैंक उनकी जीत का आधार बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीत के बाद मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र में वह अभूतपूर्व विकास कराएंगे। पार्टी के महानगर अध्यक्ष अलीम अलवी ने कहा कि मेरठ में जल्द ही शिवपाल यादव की बड़ी सभा होगी। पूरे प्रदेश में प्रसपा दमदारी के साथ चुनाव लड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed