फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dr. Mridula Sharma of Meerut and Sushil Kumar Tyagi of Saharanpur will get state teacher award

राज्य शिक्षक पुरस्कार की सूची जारी: मेरठ की डॉ. मृदुला शर्मा और सहारनपुर के सुशील त्यागी को मिलेगा सम्मान

Thu, 16 Mar 2023 11:43 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 16 Mar 2023 11:43 PM IST
सार

Meerut News : राज्य पुरस्कार की सूची जारी कर दी गई है। मेरठ की डॉ. मृदुला शर्मा और सहारनपुर के सुशील कुमार त्यागी को पुरस्कार मिलेगा।

विज्ञापन
Dr. Mridula Sharma of Meerut and Sushil Kumar Tyagi of Saharanpur will get state teacher award
प्रधानाचार्य डॉ. मृदुला शर्मा और शिक्षक सुशील कुमार त्यागी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा बृहस्पतिवार को राज्य पुरस्कार की सूची जारी की गई। जिसमें प्रदेश के 14 शिक्षकों के नाम शामिल किए गए हैं। वहीं मेरठ के शास्त्रीनगर एल ब्लॉक स्थित इस्माइल गर्ल्स नेशनल इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. मृदुला शर्मा को राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन


बताया गया कि मेरठ की डॉ. मृदुला शर्मा, सहारनपुर के बीएनडी इंटर कॉलेज के अध्यापक सुशील कुमार त्यागी, मुजफ्फरनगर के जवाहर लाल नेहरू स्मृति इंटर कॉलेज रवापुरी के अध्यापक चंद्र मोहन शर्मा, गाजियाबाद के गार्वमेंट बालिका इंटर कॉलेज के अध्यापक शैलेंद्र चतुर्वेदी सहित अन्य नाम शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन


डॉ. मृदुला शर्मा इस्माइल गर्ल्स नेशनल इंटर कॉलेज एल में 2012 से कार्यरत हैं। छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अन्तर्गत डायमंड ज्वैलरी आदि के कोर्स विद्यालय में निःशुल्क उपलब्ध कराए, जिससे 36 छात्राएं लाभान्वित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार द्वारा चलाई गई सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना, नेशनल छात्रवृत्ति योजना एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा छात्रवृत्ति योजना द्वारा छात्राओं को लाभान्वित भी कराती रहती हैं।

यह भी पढ़ें: महंगाई की ऐसी मार: फिर चूल्हे के धुएं में घुट रहीं महिलाएं, कबाड़ हो रहे गैस सिलिंडर, हैरान कर देगी ये रिपोर्ट

सुशील कुमार त्यागी 1993 से जड़ौदा पांडा के बीएनडी इंटर कॉलेज में हैं तैनात

सहारनपुर जिले के गांव शेरपुर निवासी शिक्षक सुशील कुमार त्यागी 1993 से जड़ौदा पांडा के बीएनडी इंटर कॉलेज में तैनात हैं। वह अर्थशास्त्र के शिक्षक हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने राज्य पुरस्कार के लिए उनका चयन किया है।

यह भी पढ़ें: Deoband: महबूबा मुफ्ती के शिवलिंग पर जलाभिषेक से आगबबूला हुए उलमा, बोले-ये इस्लाम के खिलाफ

शिक्षक सुशील कुमार त्यागी ने बताया कि 25 फरवरी और 11 मार्च को शासन स्तर पर उनका साक्षात्कार हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed