फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   download university examination to be held at 210 centers

210 सेंटरों पर होगी विवि की परीक्षा, डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

Fri, 28 Aug 2020 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
download university examination to be held at 210 centers
मेरठ। सीसीएसयू में एक सितंबर से वार्षिक प्रणाली की यूजी-पीजी फाइनल ईयर परीक्षाएं 210 सेंटरों पर होंगी। इनकी सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। वार्षिक प्रणाली के छात्र-छात्राएं शुक्रवार शाम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। वहीं, चार सितंबर से होने वाली सेमेस्टर कोर्स की परीक्षाओं के लिए सेंटर और नोडल सेंटरों की सूची जारी कर दी है। सेमेस्टर के छात्र-छात्राएं दो दिन बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन

यूजी-पीजी वार्षिक प्रणाली के फाइनल ईयर में एक लाख 80 हजार छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं एक सितंबर से शुरू हो रही हैं। वहीं, सेमेस्टर में प्रोफेशनल की परीक्षाएं चार सितंबर, सेमेस्टर में ट्रेडिशनल कोर्सों की परीक्षाएं आठ सितंबर से हैं। बीएड की परीक्षाएं दस सितंबर से होनी हैं। ऐसे में विवि ने सेंटरों की संख्या बढ़ाकर 210 कर दी है। जिन सेंटरों पर नकल की शिकायतें मिली थीं, उनसे शपथ पत्र लिए गए हैं। यदि भविष्य में शिकायत मिली तो मान्यता निरस्त की जाएगी। सेंटरों को लेकर बृहस्पतिवार देर शाम तक काम चलता रहा। परीक्षा नियंत्रक प्रो. रूपनारायण ने बताया कि वार्षिक प्रणाली में कुछ कॉलेजों के सेंटर बदले गए हैं। ऐसे में छात्र-छात्राएं वेबसाइट पर चेक कर नए एडमिट कार्ड शुक्रवार शाम से प्राप्त कर सकते हैं। जिनके सेंटर नहीं बदले गए हैं, उनका पुराना एडमिट कार्ड भी मान्य होगा। सेमेस्टर के छात्रों के एडमिट कार्ड दो दिन बाद डाउनलोड किए जा सकेंगे।
विज्ञापन

प्रोफेशनल और ट्रेडिशनल सेंटरों की सूची जारी
इसके अतिरिक्त प्रोफेशनल में 58 और ट्रेडिशनल में 68 सेंटरों की सूची जारी की गई है। बीएड की परीक्षाओं के लिए 80 सेंटर बनाए गए हैं, लेकिन छात्रों की अधिक संख्या को देखते हुए इनकी संख्या बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन छात्र-छात्राओं की होनी हैं परीक्षाएं
यूजी वार्षिक प्रणाली में फाइनल ईयर में कुल 86 हजार 510 छात्र हैं। इनमें 35 हजार 348 छात्र और 51 हजार 162 छात्राएं हैं। पीजी वार्षिक प्रणाली में कुल 26 हजार 344 छात्र हैं। इनमें आठ हजार 662 छात्र और 17 हजार 682 छात्राएं हैं। सेमेस्टर में कुल 35 हजार 983 छात्र हैं। इनमें 20 हजार 154 छात्र और 15 हजार 829 छात्राएं हैं। बीएड द्वितीय वर्ष में 30 हजार छात्र-छात्राएं हैं। कुल संख्या एक लाख 80 हजार के करीब है।

सुप्रीमकोर्ट के आदेश पर सबकी नजर
यूजी-पीजी में फाइनल ईयर की परीक्षाएं नहीं कराने को लेकर सुप्रीमकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। इस पर सुप्रीमकोर्ट ने निर्णय सुरक्षित रखा हुआ है। ऐसे में कभी भी फैसला सुनाया जा सकता है। यदि परीक्षाएं कराई जाती हैं तो सीसीएसयू की पूरी तैयारी है। यदि परीक्षाएं निरस्त की जाती हैं तो दूसरे कोर्सों की तरह फाइनल में छात्रों को भी प्रोन्नत कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed