फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Double murder case : 50 thousand reward for the accused, panic in village

दोहरा हत्याकांड : मुख्य आरोपी हुआ 50 हजार का इनामी, गांव में दहशत बरकरार

Tue, 30 Jan 2018 12:48 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 30 Jan 2018 12:48 PM IST
विज्ञापन
Double murder case : 50 thousand reward for the accused, panic in village
आरोपी कैमरे में कैद

यूपी के मेरठ में दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी मांगे उर्फ विनय पर 25 हजार से बढ़ाकर 50 हजार का इनाम कर दिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पीड़ित परिवार में दहशत बरकरार है। ग्रामीण कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने ने भी दहशत के चलते पीड़ित परिवार से किनारा किया हुआ है। हालांकि परिवार की सुरक्षा में पुलिस लगी हुई है। 

विज्ञापन


पढ़ें : देखिए- डबल मर्डर की Live तस्वीरें... मां-बेटे के सीने में उतार दीं एक दर्जन गोलियां
विज्ञापन


पति भोलू और सास निछत्तर कौर की हत्या के बाद कंचन अकेली हो गई है। कंचन अपने पांच साल के बेटे वीर और छह साल की बेटी परी के साथ सोहरका गांव में रह रही है। शादीशुदा ननद शीतल अपनी भाभी का ढांढस बांधने के लिए मायके में रुकी है। दिनभर इक्का दुक्का रिश्तेदार आता है। गांव के लोगों ने तो उनके घर आना ही बंद कर दिया। ग्रामीणों में दहशत है कि आरोपी उनके साथ अनहोनी न कर दे। कंचन ने बताया कि वारदात के बाद सपा नेता आए थे, लेकिन अन्य पार्टी का कोई नेता नहीं पहुंचा। उनकी आर्थिक मदद करने के लिए भी कोई नहीं आया। इसको लेकर पीड़ित परिवार में आक्रोश है। उनका कहना है कि आरोपियों ने उनका परिवार खत्म कर दिया। अब वह अकेली कैसे बच्चों को पाले।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुर्की भी जल्द होगी
इंस्पेक्टर परतापुर राशिद अली ने बताया कि मुख्य आरोपी मांगे पर 50 हजार का इनाम हो गया है। मंगलवार को आरोपी के घर की कुर्की के आदेश भी कोर्ट से हो सकते हैं। जल्द ही आरोपी के घर की कुर्की की जाएगी। 


अभी पुलिस खाली हाथ 
हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस ने मुजफ्फरनगर में डेरा डाला हुआ है। लेकिन अभी कोई आरोपी हत्थे नहीं चढ़ा। इस मामले को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे है। लखनऊ से जवाब मांग जा रहा है कि आखिर हत्यारोपियों को पुलिस क्यों नहीं पकड़ पा रही।

मुजफ्फरनगर में दबिश
दोहरे हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में मेरठ पुलिस ने भोपा क्षेत्र के गांव बेलड़ा में रविवार आधी रात को दबिश दी। पुलिस ने एक युवक की निशानदेही पर गांव बेलड़ा से हत्याकांड के सूत्र जुड़े होने के चलते एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। मेरठ पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। दबिश देने वाली टीम में एसपी क्राइम शिवराम यादव, एएसपी सतपाल सिंह, सीओ किठौर हरिमोहन सिंह, क्राइम ब्रांच टीम, सीओ मोहम्मद रिजवान, थाना प्रभारी भोपा विजय सिंह आदि शामिल रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed