फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Don Munna Bajrangi was murdered by two people, big disclosures

डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या में शामिल थे दो लोग, अब हुआ ये बड़ा खुलासा

Fri, 20 Jul 2018 11:37 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 20 Jul 2018 11:37 AM IST
विज्ञापन
Don Munna Bajrangi was murdered by two people, big disclosures
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या में सुनील राठी के अलावा भी एक अन्य बंदी लिप्त था। वह बंदी कौन है, पुलिस भी इसकी गुपचुप तरीके से जांच में जुटी है। राठी के फतेहगढ़ जेल शिफ्ट हो जाने के बाद बंदियों ने पेशी पर आने के दौरान इस तरह के बयान दिए हैं।

विज्ञापन


इससे इस बात को भी बल मिलता है कि पिस्तौल एक नहीं दो थे। पुलिस जांच में जुटी है, लेकिन अभी मुंह नहीं खोल रही है। एसपी जयप्रकाश ने कहा, हर बिंदु पर जांच चल रही है, वारदात में कितने लोग थे, कैसे हुई, इस पर कुछ भी कहना अभी जल्दबाजी होगी।
विज्ञापन


क्राइम सीन भी कर रहे इशारा 
बैरक के बाहर प्लास्टिक की तीन कुर्सियां और एक स्टूल रखा था। एक पर कपड़े की गद्दी बनाई गई थी। माना जा रहा है कि इस पर मुन्ना बजरंगी को बैठाया गया होगा। एक स्टूल पर सुनील राठी और दूसरे पर भी कोई न कोई बंदी बैठा था। वह कौन था, यह पहेली बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल फोटो भी कर रहे हैं पुष्टि 

Don Munna Bajrangi was murdered by two people, big disclosures
मुन्ना बजरंगी - फोटो : अमर उजाला

मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद वायरल किए गए फोटो भी वारदात में एक से अधिक लोगों के शामिल होने की थ्योरी की पुष्टि कर रहे हैं। जिस तरह पहले हत्या की, फिर फोटो वायरल किए फिर गोली मारी और फिर फोटो वायरल किए। इससे लगता है कि बजरंगी के शव के पास काफी देर बाद पुलिस पहुंची। हमलावर काफी देर तक बजरंगी की लाश के पास रहे। 

विक्की से दस बार हुई पूछताछ 
माफिया मुन्ना बजरंगी के साथ बैरक में आखिरी रात बिताने वाले विक्की सुन्हैड़ा से पुलिस और जांच टीमें अभी तक दस बार पूछताछ कर चुकी है। विक्की ने हर बार एक ही बयान दिया कि वारदात के वक्त वह बैरक के शौचालय में था। राठी और बजरंगी बाहर थे, इसके बाद गोली चलने की आवाजें आईं। इसके अलावा वह कुछ नहीं जानता।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed