फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dolphin seen in Ganga river During the calculation on the second day in Hastinapur

गंगा में डाॅल्फिन की गिनती शुरू, दूसरे दिन भी अठखेलियां करती आईं नजर, हस्तिनापुर क्षेत्र में चला अभियान

Tue, 06 Oct 2020 09:15 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 06 Oct 2020 09:15 PM IST
सार

- हस्तिनापुर क्षेत्र के सिर्जोपुर से कुंडा गांव तक चला अभियान

विज्ञापन
Dolphin seen in Ganga river During the calculation on the second day in Hastinapur
डॉल्फिन - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के हस्तिनापुर में डॉल्फिन के संवर्धन एवं संरक्षण के लिए डब्लूडब्लूएफ और वन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से मेरी डॉल्फिन मेरी सूंस अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दूसरे दिन गांव सिर्जोपुर से डॉल्फिन की गणना की गई। 25 किलोमीटर दूर कुंडा गांव तक अभियान चलाया गया। 

विज्ञापन


मंगलवार को वन विभाग के रेंजर नवरत्न सिंह, संसार सिंह, डब्लूडब्लूएफ के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी संजीव यादव, अभियान के कोऑर्डिनेटर शाहनवाज खान आदि ने दो बोट पर सवार होकर डॉल्फिन की गणना की। संजीव यादव ने बताया कि 11 अक्टूबर को डॉल्फिन की गणना के आंकड़े स्पष्ट हो पाएंगे।
विज्ञापन

 

अभियान बिजनौर बैराज से नरोरा बैराज तक चलाया जा रहा है। वहीं विशेषज्ञों के अनुसार राष्ट्रीय जलीय जीव डॉल्फिन विलुप्त होती जा रही है। यह आईयूसीएन की लुप्त प्राय जीवों की सूची में शामिल है। इसलिए प्रतिवर्ष इनकी गणना की जाती है। मार्च से अक्टूबर तक डॉल्फिन का प्रजनन का समय रहता है। इस दौरान वन विभाग और डब्लूडब्लूएफ के अधिकारी इनकी खास निगरानी रखते हैं।

डॉल्फिन की गणना के साथ-साथ वन विभाग और डब्लूडब्लूूएफ की टीमें गंगा किनारे के गांवों में डॉल्फिन को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाएंगे ताकि ग्रामीण भी मेरी डॉल्फिन मेरी सूंस अभियान का हिस्सा बन सकें।

सोमवार को इस अभियान की शुरुआत राष्ट्रीय स्वच्छता गंगा मिशन अभियान के निदेशक जनरल राजीव रंजन मिश्रा के नेतृत्व में हैदपुर बैराज से डॉल्फिन गणना की शुरुआत की गई। इस मौके पर गंगा में संकटग्रस्त प्रजाति के 30 कछुओं को छोड़ा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed