{"_id":"5a2a8e8e4f1c1b193e8b7685","slug":"dogs-killed-nine-month-old-innocent","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुत्तों ने मासूम को नोंच नोंच कर मार डाला, शव देख उड़े ग्रामीणों के होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुत्तों ने मासूम को नोंच नोंच कर मार डाला, शव देख उड़े ग्रामीणों के होश
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Fri, 08 Dec 2017 07:17 PM IST
विज्ञापन
मासूम की मां का रो-रोकर बुरा हाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में बेहट थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव में आवारा कुत्ते नौ माह की मासूम बच्ची को घर से खींच कर जंगल में ले गए और नोंचकर मार डाला। बच्ची को घर से गायब देख परिजनों ने उसकी तलाश की तो उसका शव क्षत-विक्षत हालत में पड़ा मिला। इस दौरान मासूम का शव देख ग्रामीणों के होश उड़ गए। वहीं मासूम की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
पढ़ें : मम्मी-मम्मी चिल्लाते रहे मासूम बच्चे, कहा- पापा ने मार डाला, तस्वीरें
विज्ञापन
यह हृदय विदारक घटना सुबह करीब 8 बजे की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव दयालपुर निवासी संजय कपड़ा सिलने का काम करता है। इस समय वह हिमाचल प्रदेश के नारायण गढ़ में काम कर रहा है। घर पर उसकी पत्नी दीपमाला अपने पांच बच्चों के साथ रह रही थी। सुबह उसके चार बच्चे स्कूल चले गए। दीपमाला घर पर 9 माह की बेटी सिद्धांती को चारपाई पर लेटा कर पास ही हैंडपंप पर पानी भरने के लिए चली गई। इसी बीच आवारा कुत्ते घर में घुसे और सिद्धांती को खींचकर जंगल में ले गए। जब दीपमाला घर पर पहुंची तो बच्ची को चारपाई से गायब देखकर उसने आस पड़ोस में उसकी तलाश की। तलाश के दौरान घर से कुछ दूरी पर एक खेत में पेड़ों के बीच उसका क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला। कुत्ते उसके शरीर का ज्यादातर हिस्सा खा चुके थे।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/