फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dog attacked baby child including five people in Baghpat and many injured

अवारा कुत्तों का आतंक, मासूम बच्ची समेत छह को किया जख्मी, छात्रों ने स्कूल जाना किया बंद

Thu, 09 May 2019 07:22 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Thu, 09 May 2019 07:22 PM IST
विज्ञापन
Dog attacked baby child including five people in Baghpat and many injured
प्रतीकात्मक तस्वीर

बागपत के पलड़ा गांव में आवारा कुत्तों ने स्कूल जा रही कक्षा दो की छात्रा पर हमला बोल दिया। कुत्ते छात्रा को तालाब की तरफ खींचकर ले जाने लगे। कुछ ग्रामीणों ने हस्तक्षेप कर छात्रा को हमला करने वाले कुत्तों के चंगुल से बचाया। परिजनों ने घायल छात्रा को सीएचसी बिनौली में भर्ती कराया। ग्रामीणों के अनुसार एक माह से गांव में आवारा कुत्तों का आतंक है। कई बच्चों को काट कर घायल कर चुके हैं। घटना के बाद नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और जिला प्रशासन से आवारा कुत्तों को पकड़वाने की मांग की। उधर, ग्राम खिजरपुर में आवारा कुत्तों का आतंक बना हुआ है। यहां अवारा कुत्तों ने हमला कर एक महिला सहित पांच लोगों को जख्मी कर दिया।

विज्ञापन


पलड़ा गांव निवासी मुरसलीम ने बताया कि उसकी छह वर्षीय बेटी अलीना कक्षा दो की छात्रा है। गुरुवार को सुबह के समय वह घर से स्कूल जा रहा थी। स्कूल के पास पहुंचते ही छात्रा पर तीन-चार आवारा कुत्तों ने हमला बोल दिया। हमला करने के बाद कुछ कुत्ते घायल को तालाब की तरफ खींचकर ले जाने लगे। छात्रा की चीख सुनकर आए कुछ ग्रामीणों ने हस्तक्षेप किया और कुत्तों को भगाकर छात्रा को बचाया। ग्रामीण घायलावस्था में उसे घर ले गए। परिजनों ने घायल छात्रा को सीएचसी बिनौली में भर्ती कराया है। ग्रामीणों ने बताया गांव में आवारा कुत्ते खूंखार हो गए हैं। एक माह में आठ-दस बच्चों पर हमला कर घायल कर चुके हैं। संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से कई बार शिकायत की, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। 
विज्ञापन


कुत्तों के डर से बच्चों ने स्कूल जाना तक बंद किया 
ग्रामीणों का दावा है कि कुत्तों के डर से कुछ बच्चों ने स्कूल जाना तक बंद कर दिया। गुरुवार को ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि जब तक आवारा कुत्तों को पकड़ा नहीं जाता है, तब तक वह बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे। आवारा कुत्तों से गांव के बच्चों की जान को खतरा है। प्रदर्शन में वाजिद, मुकीम, मौसम, साजिद, जानू, नफीस, साजिदा, जैबुन, फुरकान, जाला, राहिल, परवीन, आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहा प्रधान ने
ग्राम की प्रधान सईदा ने बताया कि उन्होंने एसडीएम बड़ौत से लिखित शिकायत कर आवारा कुत्तों के पकड़वाने की मांग की, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। शीघ्र ही डीएम से शिकायत कर गांव में बच्चों पर हमला कर रहे आवारा कुत्तों को पकड़वाने की मांग करेंगी।

आवारा कुत्तों को पकड़वाया जाएगा
एसडीएम बड़ौत गुलशन कुमार ने बताया कि अभी तक उनके पास कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। शिकायत को ध्यान में रख कर गांव पलड़ा में राजस्व विभाग की टीम को भेजकर जांच कराई जाएगी। शीघ्र ही आवारा कुत्तों को पकड़वाया जाएगा।

हिंसक आवारा कुत्तों ने पांच को जख्मी किया 
ग्राम खिजरपुर में आवारा कुत्तों का आतंक बना हुआ है। इन आवारा कुत्तों ने हमला कर एक महिला सहित पांच लोगों को जख्मी कर दिया। आरोप है कि जब वह पास के सरकारी अस्पताल में एंटी रैबीज लगवाने गए तो वहां पर इंजेक्शनों की कोई व्यवस्था नहीं थी। डाक्टरों ने कह दिया कि सरकार की ओर से पिछले कई महीनों से यह इंजेक्शन नहीं आए हैं। ऐसे में उन्हें प्राइवेट तौर पर लगवाने को विवश होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से हिंसक आवारा कुत्तों को पकड़वाकर वनों में छुड़वाने की मांग की है।

ग्राम खिजरपुर निवासी राम सिंह, बबीता, बबलू, वीरेंद्र सिंह, गुड्डू सिंह ने बताया कि गांव में आवारा कुत्तों का आतंक हो रहा है। रास्ते में आते-जाते लोगों पर हिंसक आवारा कुत्तों ने हमला कर जख्मी कर रहे हैं। एक सप्ताह के भीतर पांच लोगों को हमला कर जख्मी कर दिया। आरोप है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कासमपुर गढ़ी में कुत्ते के काटने के लगाने वाले इंजेक्शन उपलब्ध नहीं है। ऐसे में उन्हें महंगे दामों में इंजेक्शन खरीद कर अपना उपचार कराना पड़ रहा है। वहीं चिकित्सा प्रभारी डॉ रजनीश कुमार का कहना है कि इंजेक्शनों की उपलब्धता को कई बार सीएमओ कार्यालय को लिखा जा चुका है। पर आमद नहीं हो पाई है।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed