{"_id":"5e35e07f8ebc3e4b6613d6aa","slug":"does-you-kanhaiya-my-name-is-happening-meerut-news-mrt4667762118","type":"story","status":"publish","title_hn":"...करता है तू कन्हैया, मेरा नाम हो रहा है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...करता है तू कन्हैया, मेरा नाम हो रहा है
विज्ञापन

मेरठ। ‘बाबा मेरी रक्षा करना, तेरे दर पर आया है कव्वाली’ और ‘मेरे घर के सामने तेरा मंदिर बन जाए’ आदि भजनों के साथ भजन संध्या का शुभारंभ गांधीनगर शिव साईं मंदिर में हुआ। इस बीच करता है तू कन्हैया मेरा नाम हो रहा है आदि भजनों को सुनकर भक्त मंत्रमुग्ध हो गए।
मंदिर में बाबा के मंगल स्नान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस बीच 108 लीटर पंचामृत के साथ पंडित चंदन झा ने भगवान का अभिषेक किया। यजमान अमित शर्मा और मुकेश रहे। मंदिर में विधि विधान के साथ नौ बजे हवन किया गया। यजमान अनुज सक्सेना रहे। शाम को भजन संध्या का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन समाजसेवी पंडित सतीश चंद्र शर्मा ने किया। भजन संध्या में राजेश पांडेय ने गणेश वंदना के बाद भगवान शिव और साईं बाबा का गुणगान किया। इस दौरान डॉ. नरेंद्रनाथ शर्मा, अमरीश मांगलिक, नवीन बंसल, टोनी, आशु पुंडीर, नितिन बंसल, माधुरी, निधि, राजू मोहन, रिंकू, भोला आदि मौजूद रहे।
21 कलश के साथ निकाली शोभायात्रा
मेरठ। भाटवाड़ा स्थित ठाकुर द्वारा मंदिर से 21 कलश के साथ शोभायात्रा निकाली गई। कथा वाचक आचार्य ब्रजकिशोर तिवारी जी महाराज ने मंगलाचरण के साथ कथा का शुभारंभ किया। इस बीच धुंधकारी और आत्मदेव की कथा हुई। महाराज श्री ने भागवत का महत्व बताया। महाराज श्री ने कहा कि माता पिता के चरणों में चारों धाम हैं। इस दौरान दीपक, पीयूष तिवारी, सुनील शास्त्री, चिराग अरोड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
गुरु और शिव में नहीं कोई भेद
मेरठ। बाबा औघड़नाथ मंदिर स्थित शिव हरि सत्संग भवन में श्रीराम कथा का आयोजन किया गया। कालरात्रि पीठाधीश्वर संत श्री अखिल दास जी महाराज ने कहा कि गुरु और शिव में कोई भेद नहीं हैं। श्रद्धा और विश्वास से हम भगवान को पा सकते हैं। इस बीच कथा स्थल पर श्रीराम व सीता बरात का वर्णन हुआ। महाराज श्री ने बताया कि माता सीता के अयोध्या में पहुंचते ही प्रतिदिन वहां मंगल कार्य होने लगे।