फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   doctor sued in dispute over crores of property

यूपी: करोड़ों की संपत्ति मामले के विवाद में डॉक्टर पर मुकदमा, एसएसपी ने दिए जांच के निर्देश

Mon, 11 Nov 2019 01:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 11 Nov 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
doctor sued in dispute over crores of property
ठगी - फोटो : अमर उजाला

डॉक्टर दंपती के धमकी के चलते देश छोड़कर अमेरिका जाने के मामले में पुलिस जांच के बाद नया मोड़ आ गया है। अब दूसरे पक्ष से डॉ. गंगा सिंह ने डॉक्टर दंपती के आरोपों के साथ बैनामे को गलत बताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


एसएसपी के निर्देश पर परतापुर थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार 20 अक्तूबर को अंसल टाउन निवासी डॉ. प्रताप सिंह ने एसएसपी और एडीजी को ई-मेल भेजकर भारत छोड़कर अमेरिका चले जाने की बात कही थी।
विज्ञापन


डॉ. प्रताप ने आरोप लगाया था कि भूड़बराल में उनकी बुआ संतोष सिंह की करीब चार करोड़ की 18 हजार गज जमीन है। मार्च 2019 में संतोष सिंह ने इस जमीन को उनके पक्ष में कर दिया। अब दूसरा पक्ष उन्हें जमीन पर कब्जा नहीं लेने दे रहा है। जिसके बाद पुलिस ने डॉ. गंगा सिंह पर केस दर्ज कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच नवंबर को डॉ. गंगा सिंह ने एडीजी प्रशांत कुमार से शिकायत कर पूरा मामला संपत्ति से जुड़ा बताया। डॉ. गंगा सिंह ने बताया कि वे गंगा प्लाजा के पास रहती हैं। साल 2011 में पढ़ाई के लिए विदेश गईं थीं। जमीन पर खेती और देखरेख के लिए मां संतोष सिंह के पक्ष में 5 अगस्त 2011 को पावर ऑफ अटार्नी की थी।

आरोप है कि तीन साल पहले उन्हें जानकारी हुई कि मां की संपत्ति कब्जाने की कोशिश की जा रही है। दिसंबर 2016 को डॉ. गंगा सिंह ने नोटिस देकर पॉवर ऑफ अटॉर्नी को खत्म करा दिया। डॉ. गंगा सिंह का आरोप था कि उनकी मां संतोष सिंह सिंह ने धोखाधड़ी से इस जमीन का बैनामा अपने भतीजे डॉ. प्रताप के नाम कर दिया। 24 अप्रैल 2019 को डॉ. प्रताप पर व्हाट्स एप पर धमकी देने का आरोप लगाया था।

एसएसपी ने पूरे मामले में जांच के निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि डॉ. गंगा की तहरीर पर उनकी मां संतोष और चचेरे भाई डॉ. प्रताप पर धोखाधड़ी और अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed