फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Doctor fired at wife case filed against five people

मेरठ: चिकित्सक ने पत्नी पर चलाई गोली, बाल-बाल बची वह, इस वजह से वो महिला से रह रहा था अलग, पढ़ें ये मामला

Fri, 08 Apr 2022 07:50 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, मोदीपुरम
संवाद न्यूज एजेंसी, मोदीपुरम Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 08 Apr 2022 07:50 PM IST
सार

शीलकुंज निवासी अंतिमा सिंह ने आरोप लगाया था कि विवाद के चलते उसका पति डॉ. शैलेंद्र पल्लवपुरम निवासी डॉ. रश्मि के साथ रह रहा था।29 मार्च को डॉ. शैलेंद्र चुपचाप उसके घर में घुस गया और पैसे चोरी कर लिए। जब वह वहां पहुंची तो उसने अंतिमा पर गोली चला दी। मामले में महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति समेत पांच पर केस दर्ज किया है। आरोपी पति को जेल भेज दिया है।   

विज्ञापन
Doctor fired at wife case filed against five people
आरोपी चिकित्सक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में शुक्रवार को पुलिस ने एक चिकित्सक को पत्नी पर गोली चलाने के मामले में घर पर दबिश देकर पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी चिकित्सक समेत पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


शीलकुंज निवासी अंतिमा सिंह ने आरोप लगाया था कि विवाद के चलते उसका पति पल्लवपुरम निवासी डॉ. रश्मि के साथ रह रहा था। पति डॉ. शैलेंद्र मोदीपुरम स्थित एक निजी अस्पताल में कार्यरत है और उसका एक मकान लखनऊ के आशियाना कॉलोनी थाना मोहनलालगंज में भी है। आरोप है कि बीती 29 मार्च को डॉ. शैलेंद्र चुपचाप उसके घर में घुस गया और पैसे चोरी कर लिए। जब वह वहां पहुंची तो उसने अंतिमा पर गोली चला दी। इस घटना में वह बाल-बाल बच गई। गोली की आवाज सुनकर कॉलोनी में हड़कंप मच गया। शोर सुनकर लोग वहां पहुंचे, लेकिन तब तक शैलेंद्र वहां से भाग निकला।
विज्ञापन


अंतिमा ने मामले की जानकारी पुलिस को दी थी। लेकिन, आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। शुक्रवार को अंतिमा ने मामले की शिकायत अधिकारियों से की और पति, महिला डॉक्टर व उसके परिजनों से जान का खतरा जताया। इस पर अधिकारियों ने पल्लवपुरम पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। अधिकारियों के आदेश पर पुलिस ने डॉ. शैलेंद्र, अनुज, रश्मि, रश्मि के माता-पिता व भाई के खिलाफ जानलेवा हमला करने व घर में घुसकर रुपये चोरी करने का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस को सूचना मिली कि डॉ. शैलेंद्र शीलकुंज स्थित अपने आवास पर आया हुआ है। जिस पर पुलिस ने दबिश देकर डॉ. शैलेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले आई और पूछताछ कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी अवनीश कुमार ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। डॉ. रश्मि की गिरफ्तारी को लेकर भी दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



महिला डॉक्टर से है नजदीकी

आरोपी डॉ. शैलेंद्र एमबीबीएस फिजीशियन है और मोदीपुरम स्थित एक निजी अस्पताल में काफी समय से कार्यरत है। लेकिन उसका किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद चल रहा था। शैलेंद्र की दंत चिकित्सक डॉ. रश्मि से दोस्ती है। जिस कारण वह अपने घर की जगह रश्मि के घर में रहता था। अंतिमा का आरोप है कि डॉ. रश्मि के कारण ही उसके घर में विवाद बढ़ रहा था और पति ने उस पर गोली चलाई। शैलेंद्र घर से रुपये भी चोरी करके ले गए। हालांकि, मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed