फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Doctor Ashutosh Poonia Dies in Bulandshahr Road Accident, Mourning in Dalampur Village

Accident: बुलंदशहर सड़क हादसे में मेरठ के डॉक्टर आशुतोष पूनिया की मौत, चार साल पहले हुई थी शादी

Tue, 20 Jan 2026 11:49 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 20 Jan 2026 11:49 AM IST
सार

बुलंदशहर सड़क हादसे में गांव डालमपुर निवासी डॉक्टर आशुतोष पूनिया (35) की मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजन बुलंदशहर रवाना हुए, गांव में शोक की लहर है।

विज्ञापन
Doctor Ashutosh Poonia Dies in Bulandshahr Road Accident, Mourning in Dalampur Village
आशुतोष का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुलंदशहर में हुए सड़क हादसे में गांव डालमपुर निवासी डॉक्टर आशुतोष पूनिया (35) की मौत की सूचना जब देर रात उनके घर पहुंची, तो परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही परिजन बुलंदशहर के लिए रवाना हो गए। हादसे की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन


चार साल पहले हुई थी शादी
मृतक डॉक्टर आशुतोष पूनिया की शादी चार वर्ष पूर्व श्रद्धा पुरी कंकरखेड़ा, मेरठ निवासी डॉक्टर शालिनी के साथ हुई थी। दोनों ही बीएएमएस डॉक्टर थे। आशुतोष वर्तमान में द्रोण हॉस्पिटल में बीएमएस डॉक्टर के रूप में तैनात थे, जबकि उनकी पत्नी डॉक्टर शालिनी कई वर्षों से महावीर मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थीं और हाल ही में द्रोण कॉलेज में ज्वाइन किया था। दंपती की कोई संतान नहीं थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से मातम, भाई का फोन न उठने पर घर पहुंची बहन, अंदर का मंजर देख उड़े होश

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने खेती कर बेटे को बनाया डॉक्टर
आशुतोष के पिता सीएम सिंह, किसान हैं। उन्होंने खेती-बाड़ी कर अपने बेटे और बेटी को पढ़ाया और नागपुर से बीएएमएस की डिग्री दिलाई। बड़ी मेहनत और संघर्ष से बेटे को डॉक्टर बनाया, लेकिन सड़क हादसे ने परिवार की सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

डॉक्टर आशुतोष पूनिया अपने परिवार और गांव में अलग पहचान रखते थे। वह मृदु स्वभाव, व्यवहार कुशल और खुशमिजाज व्यक्तित्व के धनी थे। कम बोलना और गंभीर रहना उनकी खासियत थी। अपने पेशे को वह सेवा भाव से देखते थे। गांव या क्षेत्र के किसी परिचित मरीज से उन्होंने कभी फीस नहीं ली।

पांच साल तक की निजी अस्पताल में सेवा
द्रोण हॉस्पिटल से पहले आशुतोष ने करीब पांच वर्ष रोहटा रोड स्थित शोभापुर के एक निजी अस्पताल में प्रैक्टिस की थी। क्षेत्र के लोगों की निस्वार्थ सेवा के कारण वह हमेशा चर्चा में रहते थे।

नेताओं और क्षेत्रवासियों ने जताया शोक
डॉक्टर आशुतोष की मौत की सूचना जिसने भी सुनी, वह स्तब्ध रह गया। शिवाल खास विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक जितेंद्र सतवाई ने भी उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। परिवार में छोटे भाई अवधेश पूनिया खेती-बाड़ी में पिता का सहयोग करते हैं, जबकि छोटी बहन डॉ अनुराधा की छह माह पूर्व ही शादी हुई थी। माता राजेश गृहिणी हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed