फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Doctor absent, pharmacist gave advice to patients

Meerut News: चिकित्सक अनुपस्थित, फार्मासिस्ट ने मरीजों को दिया परामर्श

Mon, 08 Jul 2024 04:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 04:02 AM IST
विज्ञापन
Doctor absent, pharmacist gave advice to patients
मुजफ्फरनगर/जानसठ/रतनपुरी। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। सभी केंद्रों पर कुल 1933 मरीजों ने उपचार लिया। हालांकि कई जगह चिकित्सक अनुपस्थित रहे। जानसठ के गांव राजपुर कलां में तीन चिकित्सक की अनुपस्थिति में फार्मासिस्ट ने ही मरीजों को परामर्श दिया।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि आरोग्य मेले में बुखार, सांस, मधुमेह, त्वचा, गैस्ट्रो, पेट दर्द, सिर सर्द, बदन दर्द, चर्म रोग, सर्दी खांसी, ब्लड प्रेशर आदि बीमारी की शिकायत लेकर मरीज पहुंचे। इनमें 724 पुरुष, 681 महिलाएं, 528 बच्चे शामिल रहे।
विज्ञापन


जानसठ के गांव राजपुर कलां के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सा केंद्र प्रभारी सहित तीन चिकित्सक अनुपस्थित रहे। फार्मासिस्ट ने ही मरीजों को उपचार दिया। हालांकि केंद्र प्रभारी की प्रत्येक रविवार को जानसठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इमरजेंसी भी डयूटी लगती है, यहां 26 मरीजों ने उपचार लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान मरीज आशा रानी ने कहा कि उसकी कमर और पैर में दर्द था। फार्मासिस्ट शादाब अली ने जांच की और दवाइयां दी। ग्रामीण सुभाष काकरान ने बताया कि वह ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच करने के लिए पहुंचे। जांच कर दवा दी गई। राजा प्रजापति ने कहा कि उन्हें सब सुविधा मिली।

उधर, रतनपुरी क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़सू पर आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। जिसपर बरसाती मौसम जनित बीमारियों से ग्रसित मरीज पहुंचे। मरीजों को चिकित्सा प्रभारी डॉ. शताक्षी ने परामर्श दिया। उन्होंने बताया कि फिलहाल बरसात का मौसम चल रहा है। जिस कारण फंगल इन्फेक्शन, स्किन एलर्जी, डायरिया, बुखार नजला जुखाम, खांसी आदि के मरीज ज्यादा संख्या में आ रहे हैं। इसके अतिरिक्त महिला रोग संबंधी मरीज भी स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचते हैं।


डायरिया कैंपेन व संचारी रोग की जानकारी दी

आरोग्य मेले में बताया गया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्टॉप डायरिया कैंपेन एक जुलाई से चल रहा है, जो 31 अगस्त तक चलेगा। साथ ही संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत आंगनबाड़ियों की ओर से डेंगू मलेरिया आदि बीमारियों के विषय में जागरूक किया जा रहा है। दस्तक अभियान में आशा गांव में डोर टू डोर जाकर दिमागी बुखार की जांच आदि का कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed