फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Do you know how Saharanpurs 'Ravana' police caught up?

क्या आप जानते हैं सहारनपुर का 'रावण' पुलिस ने कैसे दबोचा ?

Thu, 08 Jun 2017 04:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Thu, 08 Jun 2017 04:48 PM IST
विज्ञापन
Do you know how Saharanpurs 'Ravana' police caught up?
भीम आर्मी अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद उर्फ 'रावण'

सहारनपुर जातीय हिंसा का मास्टरमाइंड और भीम आर्मी अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद उर्फ 'रावण' गिरफ्तार हो गया ये तो आप जानते ही होंगे, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि पुलिस ने उसे कैसे दबोचा। अगर नहीं तो जरूर जानिए...  

विज्ञापन



सहारनपुर जातीय हिंसा का मास्टरमाइंड और भीम आर्मी अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद उर्फ 'रावण' बृहस्पतिवार को हिमाचल प्रदेश के डलहौजी सुभाष चौक से यूपी पुलिस ने गिरफ्तार किया। अब सवाल यह है कि जिसे यूपी पुलिस दो महीने से नहीं पकड़ पाई वो अब कैसे पकड़ गया। सहारनपुर का रावण कैसे पकड़ा गया ये जानने के लिए आगे जरूर पढ़ें...
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक चंद्रशेखर डलहौजी में ठहरा हुआ था। उसकी गाड़ी डलहौजी के सुभाष चौंक की पार्किंग में खड़ी की थी। जैसे ही आज सुबह चंद्रशेखर सुभाष चौक पर अपनी गाड़ी के पास पहुंचा तो वहां यूपी पुलिस ने उसे तुरंत दबोच लिया। इतना ही नहीं बल्कि यूपी पुलिस ने डलहौजी पुलिस से भी जानकारी ली। इसके बाद पुलिस चंद्रशेखर को अपने साथ ले आई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण कितने दिनों से डलहौजी में ठहरा हुआ था अभी तक इसकी जानकारी नहीं मिली है। वहीं चंद्रशेखर के गिरफ्तार होने की सूचना मिलने पर चंबा के एएसपी वीरेंदर ठाकुर भी डलहौजी पहुंचे।

पकड़ा गया सहारनपुर जातीय हिंसा का मास्टरमाइंड

Do you know how Saharanpurs 'Ravana' police caught up?
भीम आर्मी अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद

इसके बाद डलहौजी के डीएसपी सागर चंद्र ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण को डलहौजी के सुभाष चौक से बृहस्पतिवार सुबह 10:30 बजे यूपी पुलिस की मेरठ एसटीएफ टीम ने गिरफ्तार किया। बड़ी बात यह है कि सहारनपुर पुलिस और एसटीएफ मिलकर ये पता नहीं लगा पा रही थी कि सहारनपुर का रावण कहां छिपा हैं। सूत्रों की मानें तो चंद्रशेखर ने हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थल डलहौजी को सुरक्षित ठिकाने के तौर पर चुना था। 

गौरतलब है कि बुधवार को भी पुलिस ने भीम आर्मी के दो पदाधिकारियों को गिरफ्तार किया। इनमें एक विधानसभा अध्यक्ष दीपक तथा दूसरा नगर अध्यक्ष प्रवीण शामिल है। दोनों पर पुलिस चौकी में आगजनी, तोड़फोड़, पुलिस एवं मीडिया पर हमले का आरोप है।

कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव रामनगर में ग्राम शब्बीरपुर में हुए बवाल के विरोध में 9 मई को जमकर बवाल हुआ। आरोप है कि भीम सेना ने पुलिस प्रशासन पर जाम लगाकर पथराव कर पुलिस चौकी में तोड़फोड़ कह, आगजनी की और मौके पर पहुंचे मीडिया के लोगों से मारपीट कर उनके वाहनों एवं उनके आसपास खडे़ वाहनों में आग लगा दी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed