फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Do not buy land, plot cut and done registry

जमीन खरीदी नहीं, प्लॉट काटे और कर दी रजिस्ट्री

Fri, 21 Jun 2019 04:09 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Gaurav sharma Updated Fri, 21 Jun 2019 04:09 AM IST
विज्ञापन
Do not buy land, plot cut and done registry
मेरठ - फोटो : अमर उजाला
मेरठ। एलेक्जेंडर क्लब के सचिव मुकेश गुप्ता ने एक व्यक्ति की जमीन बिना खरीदे ही उस पर प्लाट काट दिए। यहां तक कि खरीदारों को रजिस्ट्री भी कर दी। पीड़ित का आरोप है कि वह तमाम साक्ष्यों के साथ इस मामले में एफआईआर दर्ज करा चुका है, लेकिन पुलिस मुकेश गुप्ता के प्रभाव में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। जबकि मुकेश गुप्ता अब तक उसकी करीब 2000 वर्ग मीटर जमीन की फर्जी तरीके से रजिस्ट्री कर बेच चुके हैं।
विज्ञापन

साकेत निवासी सूरज प्रकाश सिंह पुत्र बनारसी दास सिंह की ग्राम मोहिउद्दीनपुर ललसाना में शीलकुंज कालोनी के पीछे जमीन है। इस जमीन के खसरा नंबर 29 और 30 को सूरज प्रकाश सिंह के भाइयों द्वारा मुकेश गुप्ता को पॉवर आफ अटार्नी द्वारा बेचा गया था। लेकिन मुकेश गुप्ता ने इस जमीन पर प्लाटिंग करने के बजाए इस जमीन से लगी फ्रंट की जमीन जिसका खसरा नंबर 41/3 है, उस पर प्लॉटिंग करना शुरू कर दिया और 11 लोगों को रजिस्ट्री भी कर दी। जब इसका पता सूरज प्रकाश सिंह को चला तो उन्होंने विरोध दर्ज कराया, लेकिन मुकेश गुप्ता नहीं माने और फर्जी तरीके से प्लाटिंग करते रहे। मुकेश गुप्ता ने यहां पर 127.8 वर्ग मीटर के प्लाट काटे हैं। जिनकी रजिस्ट्री भी करा दी है।
विज्ञापन

आठ माह बाद भी चार्जशीट नहीं
सूरज प्रकाश ने बताया कि मुकेश गुप्ता ने करीब 2000 वर्ग मीटर जमीन जिसके बाजार रेट 90 लाख रुपये से ज्यादा हैं, उसको फर्जी तरीके से बेच दिया। इसके बाद उन्होंने कोर्ट के आदेश पर मुकेश गुप्ता के खिलाफ  गंगानगर थाने में 14 अक्तूबर 2018 को रिपोर्ट दर्ज कराई। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई आज तक नहीं की। उल्टे मुकेश गुप्ता को इतना समय दिया कि वह हाईकोर्ट से चार्जशीट दाखिल होने तक स्टे ले आएं। उधर पुलिस आठ माह बाद भी इस मामले में चार्ज शीट दाखिल नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलेक्जेंडर क्लब के सचिव हैं मुकेश गुप्ता
सूरज
प्रकाश का कहना है कि मुकेश गुप्ता एलेक्जेंडर क्लब के सचिव हैं और क्लब में कई पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों का आना जाना रहता है, जहां उनकी मेहमाननवाजी मुकेश गुप्ता द्वारा की जाती है। इसी प्रभाव के कारण पुलिस और प्रशासन के अधिकारी उनकी सुनवाई नहीं कर रहे हैं।

साजिश के तहत किया जा रहा है बदनाम
मामले
में मुकेश गुप्ता का कहना है कि उन्होंने पॉवर आफ अटार्नी के जरिये जमीन खरीदी थी और 2013 से बैनामे कर रहे हैं। लेकिन अब सूरज प्रकाश सिंह के मन में लालच आ गया है। सूरज प्रकाश के पिता के देहांत के बाद उन्होंने मुझ पर फर्जीवाड़े का आरोप लगाया। पावर आफ अटार्नी को फर्जी करार दे दिया। मुकेश गुप्ता का कहना है कि उन्होंने कॉलोनी बनाने के लिए जमीन खरीदी थी तो ऐसे में वह पीछे की जमीन क्यों खरीदते। उन पर यह झूठा आरोप है। इसमें एलेक्जेंडर क्लब के भी कुछ सदस्य सूरज प्रकाश के साथ मिले हैं, जो उनके खिलाफ साजिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed