फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   do marijo ki maut

दो मरीजों की मौत, परिजनों ने पुलिस को घेरा  

Tue, 08 May 2018 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 08 May 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
do marijo ki maut
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिला अस्पताल और एक निजी अस्पताल में सोमवार को दो मरीजों की मौत पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन

ईरा गार्डन कॉलोनी ब्रह्मपुरी निवासी उम्मेद (60) को बीमारी के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार दोपहर उसकी मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों और अन्य लोगों की अस्पताल में भीड़ जमा हो गई। भीड़ ने वहां मौजूद कर्मचारियों को घेर कर नारेबाजी कर दी। सूचना पर यूपी 100 पुलिस पहुंची तो भीड़ ने पुलिस को घेर लिया। जिसके बाद एसओ देहलीगेट विजय गुप्ता मौके पर पहुंचे। पीड़ित परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों ने लापरवाही की। उल्टे परिजनों को फटकार कर बाहर निकाल दिया। पहले तो कई घंटे तक मरीज को भर्ती नहीं कराया, जिससे बाहर ही मरीज तड़पता रहा। बाद में जब भर्ती कराया तो मृत घोषित कर दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने तोड़फोड़ की कोशिश भी की। एसओ का कहना है कि परिजनों ने किसी कार्रवाई से इंकार कर दिया। बिना पोस्टमार्टम कराए ही परिजन शव को ले गए।

वहीं, बागपत निवासी आकाश बीए का छात्र था। आरोप है कि एक गांव के प्रधान पति ने छेड़छाड़ का आरोप लगाकर छात्र को बंधक बनवाकर भीड़ से पिटवाया था। जिसके बाद गंभीर हालत में छात्र को 28 अप्रैल को एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। सोमवार को छात्र की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। डॉक्टरों का कहना है कि मरीज को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। इंस्पेक्टर नौचंदी धीरज शुक्ला के अनुसार शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजन आरोपी प्रधान पति पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग पर अडे़े थे। मामला बागपत का है। वहीं की पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed