{"_id":"5d28ea4a8ebc3e6cd878133b","slug":"dm-and-ssp-sardana-news-mrt4328953131","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम और एसएसपी ने कांवड़ पटरी मार्ग का निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम और एसएसपी ने कांवड़ पटरी मार्ग का निरीक्षण किया
लाहौरगढ़ रजवाहा कांवड़ मार्ग पर निरीक्षण करते डीएम अनिल ढींगरा और एसएसपी अजय साहनी।
- फोटो : SARDANA
Link Copied
सरूरपुर। जिलाधिकारी अनिल ढींगरा एवं एसएसपी अजय साहनी ने शुक्रवार को नारंगपुर-लाहौरगढ़ रजवाहा पटरी कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। इस पर गड्ढे होने कारण डीएम ने नाराजगी जताई जताई। उन्होंने कांवड़ यात्रा से पहले गड्ढे भरने के आदेश जारी किए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री के आदेश पर इस मार्ग पर नावला कोठी से पुरा महादेव तक निर्माण कार्य चल रहा है। पिछले कई माह से सख्ती के चलते अभी निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। हालांकि मुख्यमंत्री ने कांवड़ यात्रा से पहले रजवाहा पटरी तैयार कराने के लिए कहा था। कई माह बीत जाने पर भी लापरवाही के चलते काम पूरा नहीं हुआ है। पूरे कांवड़ पटरी मार्ग पर पत्थर पड़े हैं। जिन पर डस्ट डाली गई है। डीएम एवं एसएसपी ने शुक्रवार को कांवड़ मार्ग के निरीक्षण को निकले। इस दौरान उन्होंने पटरी की जांच की। कांवड़ यात्रा के दौरान कोई समस्या पैदा न हो इसकी समीक्षा की। पटरी पर काफी गहरे गड्ढे देखकर डीएम ने नाराजगी जताई। लोक निर्माण विभाग को तुरंत गड्ढे भरने का आदेश दिया। डीएम ने कांवड़ यात्रा से पहले गड्ढे भरने का आदेश दिया। फिलहाल पटरी मार्ग पर डस्ट डालकर कांवड़ यात्रा संपन्न कराई जाएगी। निरीक्षण के दौरान एडीएम प्रशासन रामचंद्र, बीडीओ सुधा आर्य और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।