{"_id":"619562c745b0fe712443ce3e","slug":"dl-slot-in-waiting-from-three-months-meerut-news-mrt5652707132","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: डीएल स्लॉट नहीं बढ़ने से अभ्यर्थी परेशान, मिल रही तीन महीने की वेटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: डीएल स्लॉट नहीं बढ़ने से अभ्यर्थी परेशान, मिल रही तीन महीने की वेटिंग
Thu, 18 Nov 2021 01:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना काल में घटाए गए डीएल स्लॉट नहीं बढ़ने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डीएल स्लॉट तीन माह की वेटिंग के साथ चल रहे है। यही हाल लर्निंग और परमानेंट लाइसेंस का भी है।
शास्त्रीनगर निवासी पीयूष गुप्ता ने बताया कि उन्होंने पिछले सोमवार को डीएल नवीनीकरण के लिए आवेदन किया था। उन्हें नवीनीकरण का टाइम स्लॉट 10 फरवरी का मिला है। इस बीच चेकिंग होने पर डीएल की वैधता खत्म होने के चलते उनका चालान कट सकता है और दुर्घटना की स्थिति में क्लेम भी नहीं मिल सकेगा। वहीं, कंकरखेड़ा निवासी गौरव सिंह ने बताया कि उन्होंने मंगलवार को लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदन किया था। उन्हें छह जनवरी का समय दिया गया है।
800 स्लॉट के सापेक्ष 492 स्लॉट
परिवहन विभाग ने मेरठ के लिए लर्निंग, परमानेंट और नवीनीकरण के लिए 800 स्लॉट निर्धारित किए हुए हैं। इसमें लर्निंग डीएल स्लॉट 350, नवीनीकरण स्लॉट 200 और डीएल परमानेंट स्लॉट 250 निर्धारित है। कोरोना के चलते इन्हें घटाकर 492 कर दिया है। जिसके चलते डीएल बनवाने की वेटिंग लिस्ट डेढ़ से तीन महीने तक पहुंच रही है।
विज्ञापन
अनुमति मिलने पर बढ़ाए जाएंगे स्लॉट
कोरोना काल में डीएल स्लॉट घटाए गए थे। सामान्य हालात होने पर घटे स्लॉट को बढ़ाए जाने के लिए मख्यालय से अनुमति मांगी गई है। वहां से निर्देश मिलते ही स्लॉट बढ़ा दिए जाएंगे। - हिमेश तिवारी, आरटीओ मेरठ