फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   DJ operator's head was broken in Ganesh Visarjan Yatra, vehicle was also vandalized

गणेश विसर्जन यात्रा में डीजे संचालक का सिर फोड़ा, वाहन में भी की तोड़फोड़

Mon, 20 Sep 2021 01:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
DJ operator's head was broken in Ganesh Visarjan Yatra, vehicle was also vandalized
गणेश विसर्जन यात्रा में डीजे संचालक का सिर फोड़ा, वाहन में भी की तोड़फोड़
विज्ञापन

सरधना। नगर में रविवार को गणेश चतुर्थी विसर्जन यात्रा के दौरान डीजे बंद होने पर कुछ युवकों ने डीजे संचालक और उसके दो भाइयों के साथ मारपीट कर दी। जिससे वहां हंगामा खड़ा हो गया। डीजे लगे वाहन के भी शीशे तोड़ दिए गए। मारपीट में डीजे संचालक का सिर फोड़ दिया। जिससे वहां अफरातफरी मच गई। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।

नगर में रविवार को गणेश चतुर्थी विसर्जन यात्रा निकाली गई। यात्रा मोहल्ला धर्मपुरा स्थित रामतलैया मंदिर से शुरू होकर और नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए बिनौली रोड पर पहुंची। छबडिया मोड़ से यात्रा देवी मंदिर की तरफ लौट रही थी। इसी बीच एक डीजे बंद हो गया। जिसे लेकर कुछ युवकों ने डीजे संचालक सोनू, उसके भाई विकास व सागर के साथ अभद्रता कर दी, जिसको लेकर वहां पर हंगामा खड़ा हो गया। कुछ युवकों की भीड़ ने डीजे लगे वाहन के शीशे तोड़ दिए। विकास, सागर व सोनू के साथ मारपीट की और सिर फोड़ दिया। इस दौरान अफरातफरी मच गई। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। उधर, काफी देर तक हंगामे के बाद गणेश विसर्जन यात्रा गंगनहर पुल की तरफ बढ़ी। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष बृजेश कुमार का कहना है कि तहरीर मिलने पर मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed