फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   DJ operator robbed of mobile and bike at gunpoint

Meerut News: डीजे संचालक से तमंचों के बल पर मोबाइल और बाइक लूटी

Sat, 06 Dec 2025 07:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 06 Dec 2025 07:48 PM IST
विज्ञापन
DJ operator robbed of mobile and bike at gunpoint
पुरकाजी लक्सर हाइवे पर दो बाइकों पर सवार आठ बदमाशों ने की वारदात
विज्ञापन

सीसीटीवी से लुटेरों का तलााश लगाने में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी

पुरकाजी। पुरकाजी लक्सर हाइवे पर बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने डीजे संचालक से तमंचों के बल पर मोबाइल और बाइक लूट ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा।

थाना क्षेत्र के गांव हरिनगर निवासी नितिन कुमार शुक्रवार रात करीब दस बजे पास के ही गांव शेरपुर खादर में एक शादी में डीजे बजाकर अपने घर लौट रहे थे। पीड़ित के अनुसार जब वह गांव झबरपुर के पास पहुंचते तो दो बाइकों पर सवार करीब 8 नकाबपोश बदमाशों ने उसे घेर लिया। उसको तमंचा लगाकर उसका मोबाइल व बाइक लूट ली।
विज्ञापन

नितिन ने गांव झबरपुर में अपने एक परिचित के घर जाकर उसे घटना की जानकारी दी। जिस पर कुछ लोग मौके पर जमा हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित से घटना की जानकारी लेकर वहां आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किये। सीसीटीवी कैमरों में बदमाश पुरकाजी की तरफ जाते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों के मुंह पर नकाब होने के कारण उनकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस का कहना है कि अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed