फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   DJ height to be 10 feet during Kanwar Yatra.

Meerut News: कांवड़ यात्रा में 10 फीट होगी डीजे की ऊंचाई

Tue, 30 Jun 2026 06:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 06:30 PM IST
विज्ञापन
DJ height to be 10 feet during Kanwar Yatra.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। पुलिस क्षेत्राधिकारी पंकज लवानिया ने मवाना थाने में तैनात सभी दरोगाओं की बैठक लेकर कांवड़ यात्रा के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। थाना प्रभारी को अपने-अपने क्षेत्र के डीजे संचालकों को नोटिस तामील कराने के निर्देश दिए।

सीओ ने दरोगा को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा में मानक के अनुसार ही डीजे का संचालन करना होगा। उन्होंने दरोगाओं को बताया कि गत वर्ष ऊंचाई 12 फीट और चौड़ाई 14 फीट तय थी लेकिन इस बार शासन ने 10 फीट ऊंचाई और 12 फीट चौड़ाई निर्धारित की है। इससे ज्यादा म्यूजिक सिस्टम बनाया तो प्राथमिकी दर्ज होगी। मानकों का पालन नहीं करने वाले डीजे मालिक, संचालक और कर्मचारियों पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। अस्पतालों के पास म्यूजिक सिस्टम खड़ा न होने दें। इससे एंबुलेंस की आवाजाही बाधित हो सकती है। थाना प्रभारी ब्रह्म कुमार त्रिपाठी को सभी म्यूजिक सिस्टम वालों को नोटिस देने और मानकों का पालन नहीं करने वालों पर प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed