फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Divorced the married woman for not getting a bullet bike

बुलेट बाइक नहीं मिलने पर विवाहिता को दिया तलाक

Tue, 13 May 2025 02:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Divorced the married woman for not getting a bullet bike
सरधना। नंगला ऑर्डर निवासी विवाहिता से बुलेट बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने मारपीट कर तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। मायके पहुंची विवाहिता ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। पीड़िता ने पति सहित अन्य ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। नंगला ऑर्डर रोड निवासी इकरा ने बताया कि उसकी शादी 2019 में खतौली मुजफ्फरनगर में हुई थी। पिता ने अपनी सामर्थ्य अनुसार काफी दहेज दिया था। बावजूद इसके ससुराल वाले बुलेट बाइक लाने का उस पर दबाव बना रहे थे। उसने जब भी इसका विरोध किया तो ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करते हैं। आरोप है कि सोमवार दोपहर करीब दो बजे उसके ससुर व अन्य ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की। पति ने उसे तीन तलाक दिया और घर से निकाल दिया। पीड़िता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed