{"_id":"5ca85dbebdec2213e8070ac3","slug":"diver-engaged-in-search-of-missing-woman-in-meerut-feared-to-drown-in-canal","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: महिला लापता, नहर में डूबने की आशंका, तलाश में जुटे गोताखोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: महिला लापता, नहर में डूबने की आशंका, तलाश में जुटे गोताखोर
Sat, 06 Apr 2019 01:40 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 06 Apr 2019 01:40 PM IST
विज्ञापन
महिला की तलाश में जुटे गोताखोर व मौके पर जानकारी लेते सीओ मवाना व एसडीओ मवाना
- फोटो : अमर उजाला
परिक्षितगढ़ क्षेत्र में बीती रात लोढीपुरा नहर में एक महिला के कूदने की सूचना पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और महिला की तलाश की।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार महिला शुक्रवार शाम से लापता थी। परिजनों ने जब महिला की तलाश की तो उन्हें नगर के नजदीक लोढीपुरा नहर पर महिला का शॉल मिला। परिजनों का कहना है कि महिला ने नहर में कूदकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
सूचना पर सीओ मवाना व एसडीओ मवाना समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और महिला की तलाश कराई। काफी खोजबीन करने पर भी महिला को कोई अता पता नहीं चल सका। वहीं पुलिस टीम गोताखोरों की मदद से महिला की तलाश करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/