फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   District Panchayat President Election: RLD and SP shows sharp attitude against BJP

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव : भाजपा के खिलाफ रालोद व सपा के तीखे तेवर, लगाए गंभीर आरोप

Wed, 09 Jun 2021 11:50 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 09 Jun 2021 11:50 PM IST
सार

सपा जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी का कहना है कि भाजपा बौखला गई है। पंचायत चुनाव हारने के बाद छल-कपट से अध्यक्ष पद हासिल करना चाहती है।

विज्ञापन
District Panchayat President Election: RLD and SP shows sharp attitude against BJP
जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव की तिथि अभी घोषित नहीं हुई है, लेकिन इसे लेकर जिले की राजनीति में घमासान शुरू हो गया है। सपा की जिला पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी बबली देवी को भाजपा ने अपने पाले कर लिया था।  अब आरोप है कि रालोद व सपा के सदस्यों को वोट के लिए प्रताड़ित किया जा रहा है। इसके लिए सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसे लेकर रालोद व सपा नेताओं ने तल्ख तेवर दिखाए हैं। उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है। इस संबंध में 13 को बड़ौत में बैठक कर रणनीति तैयार की जाएगी। 

विज्ञापन


एसपी कार्यालय पहुंचे पूर्व विधायक वीरपाल राठी ने कहा कि भाजपा को पंचायत चुनाव में जनता ने नकार दिया। उनके पास चुनाव जीतने के लिए पर्याप्त सदस्य नहीं हैं। ऐसे में भाजपा नेता सपा और रालोद के सदस्यों के खिलाफ उत्पीड़नात्मक कार्रवाई करा रहे हैं। सत्ता के दबाव में पुलिस-प्रशासन भी उनका साथ दे रहा है।
विज्ञापन


वार्ड-तीन के सदस्य महबूब अलवी, वार्ड-12 के सदस्य सुनील और वार्ड-17 से शाहिदा के परिवार को झूठी शिकायतों के जरिए परेशान किया जा रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रालोद और सपा के साथ जनता भी मिलकर इसका मुंहतोड़ जवाब देगी। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव अहमद हमीद, ओमवीर सिंह, विश्वास चौधरी आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बरसिया गांव में जिला पंचायत सदस्य शाहिदा पत्नी फखरुद्दीन राणा के घर रालोद की महिला जिलाध्यक्ष रेनु तोमर पहुंची। शाहिदा ने आरोप लगाया कि भाजपा प्रत्याशी को वोट देने के लिए उनका और उनके परिवार का उत्पीड़न किया जा रहा है। पहले तो उनके मकान को अवैध बताकर 96.60 लाख रुपये का नोटिस चस्पा कर दिया।

फिर उनके पुत्रों पर फायरिंग करने का फर्जी मुकदमा सिंघावली अहीर थाने में दर्ज करा दिया गया। पुलिस-प्रशासन मानसिक रूप से उन्हें परेशान कर रहा है। जिलाध्यक्ष ने उन्हें आश्वस्त दिया कि रालोद परिवार उनके साथ है। प्रशासन का रवैया नहीं सुधरा तो आरपार की लड़ाई होगी। आशुतोष तोमर, बॉबी बावली, दिनेश सूप, मोहन चौधरी, मुन्नी देवी, सोनू तोमर, दीपक तोमर आदि मौजूद रहे।

भाजपा को पहले ही नकार चुकी है जनता 
सपा जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी का कहना है कि भाजपा बौखला गई है। पंचायत चुनाव हारने के बाद छल-कपट से अध्यक्ष पद हासिल करना चाहती है। सपा और रालोद के सदस्यों को पुलिस-प्रशासन से परेशान कराया जा रहा है। चार साल से भाजपा सरकार से त्रस्त जनता ने पहले ही भाजपा के खिलाफ जनमत दिया है।

भाजपा की तानाशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसी भी सदस्य को अगर परेशान किया गया तो सपा किसी भी आंदोलन से पीछे नहीं हटेगी। आने वाले विधानसभा चुनाव में भी भाजपा को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed