फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   District Panchayat President Election: BJP has made Gaurav Chaudhary candidate as part of the strategy

जिला पंचायच अध्यक्ष चुनाव: भाजपा ने रणनीति के तहत मैदान में उतारा उम्मीदवार, पढ़िए खास रिपोर्ट

Tue, 25 May 2021 02:36 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनुज मित्तल, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनुज मित्तल, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 25 May 2021 02:36 PM IST
सार

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव को लेकर भाजपा और विपक्ष रणनीति में जुटा है। महज पांच सदस्य जीतने के बावजूद भी बीजेपी ने पूरी रणनीति के साथ उम्मीदवार को मैदान में उतारा है। पढ़िए खास रिपोर्ट।

विज्ञापन
District Panchayat President Election: BJP has made Gaurav Chaudhary candidate as part of the strategy
बीजेपी

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव अधिसूचना जारी होने से पहले ही भाजपा का प्रत्याशी घोषित करना उसकी रणनीति का हिस्सा है। अब विपक्ष की ओर से इसकी काट के लिए जातिगत समीकरण साधने के साथ ही एकजुटता पर जोर दिया जा रहा है। 

विज्ञापन


33 में से कुल पांच सदस्य जिताने में कामयाब भाजपा को जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर जीत के लिए 12 सदस्यों की जरूरत पड़ेगी। बावजूद इसके भाजपा ने प्रत्याशी घोषित कर यह संदेश दिया है कि वह चुनाव मजबूती से लड़ेगी। दूसरा मकसद ये भी है कि जीत के लिए जरूरी आंकड़ा जुटाने के लिए प्रत्याशी और पार्टी नेता अगर पूरी शिद्दत से काम करेंगे तो नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों में से कुछ पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में आ सकते हैं। 
विज्ञापन


विपक्ष का गुर्जर प्रत्याशी उतारने पर जोर 
जिला पंचायत अध्यक्ष काफी हद तक जातिगत आधार पर होता है। पिछले चुनाव में जातिगत समीकरण ने ही सपना हुड्डा के सपने को तोड़ दिया था। एक-दूसरे के प्रतिद्वंद्वी अतुल प्रधान और मुखिया गुर्जर साथ आ गए थे। ऐसे में सात गुर्जर, पांच मुस्लिम और आठ दलित मतदाताओं के साथ विपक्ष भाजपा को पटखनी देने पर अड़ा है। इसके साथ ही त्यागी, ब्राहमण मतदाताओं पर भी विपक्ष की नजर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
एक दूसरे खेमे में सेंधमारी की तैयारी 
तय है कि भाजपा जब तक दूसरे दलों में सेंधमारी नहीं करेगी, तब तक उसे सफलता नहीं मिलेगी। दूसरी ओर विपक्ष यदि एकजुट हो जाता है तो उसे भाजपा में सेंधमारी की जरूरत नहीं पड़ेगी। हालांकि विपक्ष ने भाजपा में सेंधमारी की तैयारी शुरू कर उसे अतिरिक्त झटका देने की योजना पर भी काम शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed