फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dissolve sweets and mawa, milk powder and vegetable ghee.

मिठाई व मावा नष्ट कराए, दूध पाउडर और वनस्पति घी सीज

Tue, 10 Nov 2020 01:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 01:41 AM IST
विज्ञापन
Dissolve sweets and mawa, milk powder and vegetable ghee.
मेरठ। मिलावट के शक में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने सोमवार को 205 किलो मिठाई और मावा नष्ट कराया। इसकी कीमत करीब 46 हजार 500 बताई। वहीं, 317 किलोग्राम वनस्पति घी एवं मिल्क पाउडर सीज किया। इनकी कीमत करीब 46 हजार 580 आंकी गई है। टीम ने कुल 22 नमूने लिए, इन्हें जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेज जाएगा।
विज्ञापन

अभिहित अधिकारी अर्चना धीरान ने बताया कि सूरजकुंड रोड स्थित दुकान से पांच किलो बर्फी नष्ट कराई गई। वहीं, हापुड़ रोड से 10 किलोग्राम मसाला नष्ट कराया। कंकरखेड़ा से 10 किलो छेना, 30 किलोग्राम रंगीन चमचम एवं 150 किलोग्राम मावा रजापुर से नष्ट कराया। वहीं, सदर तहसील क्षेत्र से 124 किलोग्राम मिल्क पाउडर एवं 43 किलोग्राम वनस्पति घी तथा चिरौड़ी से 150 किलोग्राम वनस्पति घी सीज किया। अभिहित अधिकारी ने बताया कि त्योहारी सीजन है। ऐसे में खाद्य पदार्थों में मिलावट बढ़ जाती है। इसकी रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार से छह दिवसीय अभियान शुरू किया है। यह 12 नवंबर तक चलेगा। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल गंगवार, चंद्रभानु, वैभव शर्मा, दलवीर सिंह, अनिल कुमार, सुनील कुमार, उमेश कुमार, रीना शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन

यहां से नमूने लिये
गांधीनगर से नमकीन, सूरजकुंड से बर्फी, छेना रसगुल्ला का सैंपल लिया। कंकरखेड़ा से छेना रसगुल्ला और पल्लवपुरम से घी का नमूना लिया गया। मवाना से नमकीन, बर्फी और बूंदी के लड्डू के नमूने लिए गए। सदर तहसील से दूध और खोया के नमूने लिये। खरखौदा से बर्फी, सरधना से कलाकंद, मावा, बर्फी और वनस्पति के नमूने लिये।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed