{"_id":"5d1522778ebc3e3ca626e7bb","slug":"dispute-over-loudspeaker-playing-in-temple-police-force-deployed-in-village-and-six-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाउडस्पीकर बजाने पर दो समुदाय के बीच बखेड़ा, मंदिर में घुसकर मारपीट, छह लोग गिरफ्तार और फोर्स तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाउडस्पीकर बजाने पर दो समुदाय के बीच बखेड़ा, मंदिर में घुसकर मारपीट, छह लोग गिरफ्तार और फोर्स तैनात
Fri, 28 Jun 2019 01:47 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 28 Jun 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
एसएसपी नितिन तिवारी
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में कंकरखेड़ा क्षेत्र के घसौली गांव में गुरुवार रात मंदिर में लाउडस्पीकर बजाने को लेकर विवाद हो गया। दूसरे समुदाय के लोगों ने मंदिर में लाउडस्पीकर बजाने का विरोध किया। जिसके बाद मंदिर में घुसकर मारपीट कर दी। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने पर कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने मामला शांत कराया।
विज्ञापन
घसौली गांव में बाबा औघड़नाथ का प्राचीन मंदिर है। रात में मंदिर में लाउडस्पीकर बज रहा था। इस पर गांव के रहने वाले अकरम और अन्य लोगों ने विरोध किया। इस पर मंदिर के पुजारी और अन्य लोगों ने कहा कि यह गांव का आपसी मामला है। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने मंदिर में घुसकर मारपीट कर दी और धमकी दी। कुछ लोगों ने लाउडस्पीकर उतारने की धमकी दी। जिसके बाद मंदिर समिति के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
वहीं एसपी सिटी एएन सिंह, सीओ दौराला जितेंद्र कुमार, इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा आनंद मिश्रा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को शांत कराया। पुलिस की जांच में सामने आया कि दूसरे समुदाय के लोगों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। जिसके बाद मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई।
विज्ञापन
एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि दोनों पक्षों में आपसी विवाद हुआ है। जिसमें पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया है। गांव में तनाव जैसा कोई मामला नहीं है। एसएसपी ने बताया कि अकरम उसके दो भाइयों करीम व सद्दाम पुत्र नवाबुद्दीन, जुल्फिकार पुत्र सईद, अब्दुल रहीम पुद्घ नवाबुद्दीन और आरिफ पुत्र रियाजुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया है। जुल्फिकार का नाम एफआईआर में नहीं था, जिसे जांच में शामिल किया जा रहा है। यदि गांव में किसी ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तो ऐसे लोगों को भी पुलिस चिह्नित कर जेल भेजेगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/